menu-icon
India Daily

सर्दियों में गर्लफ्रेंड संग कॉफी डेट का है प्लान? तो नोएडा के इन 3 बजट-फ्रेंडली कैफे में करें विजिट

अगर आप अपने पार्टनर के साथ कॉफी डेट पर जाने की सोच रहे हैं, तो आज हम आपको नोएडा के कुछ मशहूर कैफे के बारे में बताएंगे, जहां आप एक बार विजिट कर सकते हैं.

princy
Edited By: Princy Sharma
सर्दियों में गर्लफ्रेंड संग कॉफी डेट का है प्लान? तो नोएडा के इन 3 बजट-फ्रेंडली कैफे में करें विजिट
Courtesy: Pinterest

नई दिल्ली: सर्दियों का मौसम वैसे ही खूबसूरत होता है, लेकिन अगर आपके साथ आपका पार्टनर या बॉयफ्रेंड हो, तो हर पल और भी खास बन जाता है. ठंड के दिनों में लोग गर्मागर्म कॉफी, आरामदायक माहौल और किसी शांत कोने की तलाश में रहते हैं, जहां कुछ देर बैठकर सुकून महसूस किया जा सके. अगर आप भी अपने पार्टनर के साथ एक रोमांटिक और बजट-फ्रेंडली कॉफी डेट प्लान कर रही हैं और आप नोएडा में रहती हैं, तो आपके लिए कुछ शानदार कैफे ऑप्शन हैं.

बिग येलो डोर, सेक्टर 104

सबसे पहले बात करते हैं बिग येलो डोर, सेक्टर 104 की. अगर आप कॉफी लवर हैं, तो यह कैफे आपके लिए बिल्कुल परफेक्ट है. यहां का कोजी और शांत माहौल दिल जीत लेता है. कैफे की खूबसूरत डेकोरेशन, खासकर आर्टिफिशियल प्लांट्स, आपको प्रकृति के बेहद करीब होने का एहसास दिलाते हैं. जहां आप घंटों बैठकर कॉफी पी सकते हैं और दिल खोलकर बातें कर सकते हैं. सबसे अच्छी बात यह कैफे बजट में शानदार क्वालिटी देता है, जिससे आपका डेट एक्सपीरियंस और भी खास बन जाता है.

द हेवन कॉफी हाउस, सेक्टर 117

दूसरी जगह है द हेवन कॉफी हाउस, सेक्टर 117. यह छोटा सा लेकिन बेहद प्यारा कैफे अपनी शांति और सादगी के लिए मशहूर है. यहां का माहौल इतना शांत है कि आप और आपका पार्टनर घंटों बैठकर आराम से बातें कर सकते हैं. यहां एक छोटा सा लाइब्रेरी कॉर्नर भी है, जहां किताबें सजी हुई मिलेंगी. अगर आप दोनों में से कोई बुक लवर है, तो कॉफी + किताब + पार्टनर का कॉम्बिनेशन आपका दिन बना देगा. यहां के स्नैक्स और कॉफी दोनों बेहद स्वादिष्ट हैं.

रोस्ट्री कॉफी हाउस, सेक्टर 144

तीसरा शानदार विकल्प है रोस्ट्री कॉफी हाउस, सेक्टर 144. यह कैफे अपने आउटडोर और इनडोर दोनों तरह के बेहद खूबसूरत स्पेसेज के लिए जाना जाता है. यहां की कॉफी की वैरायटी इतनी ज्यादा है कि आप हर बार कुछ नया ट्राई कर सकते हैं. सर्दियों में आउटडोर बैठकर कॉफी पीना और अपने खास इंसान के साथ टाइम बिताना एक परफेक्ट डेट जैसा महसूस होता है. रेट भी किफायती हैं, इसलिए यह कैफे बजट में शानदार अनुभव देता है.