Heart Attack: अचानक होने वाली मौत को लेकर खबरे सामने आती रहती हैं. ऐसी मौत को लेकर कई लोग चिंता भी व्यक्त कर चुके हैं. अब एक बार फिर एक लड़के की डांस करते-करते मौत होने की खबर सामने आई है. यह मामला महाराष्ट्र के संभाजीनगर का बताया जा रहा है. कई लोग ग्रुप में जिम में एरोबिक क्लास कर रहे थे जिसमें से एक लड़के की मौत हो गई. इसका एक वीडियो भी एक्स पर वायरल हो रहा है. जिसमें लड़का डांस करते-करते जमीन पर गिरता दिखाई दे रहा है.
वीडियो में देखा जा सकता है कि लड़के को गिरता हुआ देख ग्रुप में मौजूद सभी लोग उसे देखने के लिए उसके पास दौड़े और गाना बंद कर दिया गया. ऐसा कहा जा रहा है कि व्यक्ति की मौत हार्ट अटैक से हुई है. एक्सपर्ट की मानें को कोविड के बाद से हार्ट अटैक से हो रही मौत की संख्या काफी तेजी से बढ़ गई है. इस महामारी के बाद हार्ट अटैक, कार्डियक अरेस्ट जैसी दिल से जुड़ी बीमारियां बढ़ गई है.
एक और हँसते-चलते-नाचते मौत LIVE
महाराष्ट्र के संभाजीनगर में जिम में एरोबिक क्लास में एक व्यक्ति की हार्ट अटैक से मौत।
स्वीकार करें,यह गंभीर मुद्दा है और ऐसी मौत को रोकने के लिए मेडिकल साइंस एहतियात वाले रास्ते की तलाश करे
pic.twitter.com/srpexDbWUI— Narendra Nath Mishra (@iamnarendranath) July 21, 2024Also Read
जब किसी व्यक्ति को हार्ट अटैक आते हैं तो उससे पहले बेचैनी होती है. इसके साथ दिल के बीच में दर्द, बांहों, पीठ, गर्दन, जबड़े या पेट में दर्द या बेचैनी होती है. सांस लेने में भी दिक्कत होती है. इसके अलावा तेज पसीना आना, मतली या चक्कर आने जैसे लक्षण नजर आते हैं. वहीं, कार्डियक अरेस्ट के लिए सीने में बेचैनी और सांस लेने में दिक्कत होती है. इसके साथ कमजोरी महसूस होने लगती है.
इसी को लेकर एनसीआरबी द्वारा आंकड़े सामने आए थे जिसमें बताया गया था कि 2022 में 56653 लोगों की अचानक मौत हुई थी जिसमें से 32410 लोगों की मौत दिल का दौरा पड़ने की वजह से हुई. इसमें से 24243 लोगों की मौत किसी दूसरे वजह से हुई है. अगर साल 2021 के आंकड़ों से संख्या की तुलना करें तो अचानक होने वाली मौत की संख्या करीब 11.6 प्रतिशत बढ़ी है. इसके साथ यह भी जानकारी दी गई ज्यादातर लोगों की उम्र 45 से 60 साल के बीच है.
Disclaimer: यहां दी गई सभी जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. theindiadaily.com इन मान्यताओं और जानकारियों की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह ले लें.