चेहरे पर लाना है निखार तो संतरे के छिलके का करें इस्तेमाल, चमक जाएगी त्वचा
Orange For Healthy Skin: संतरा हमारी स्किन को हेल्दी रखने में भी मदद करता है. ये चेहरे को जवां और ग्लोइंग बनाने में मददगार है.
Orange For Healthy Skin: संतरा सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है. इसमें विटामिन सी, एंटीऑक्सीडेंट और एंटी माइक्रोबियल जैसे गुण पाए जाते हैं. ये सेहत के साथ ही हमारी स्किन को हेल्दी रखने में भी मदद करता है. ये चेहरे को जवां और ग्लोइंग बनाने में मददगार है. इसके लिए संतरे के छिलके का कई तरह से इस्तेमाल किया जा सकता है. तो चलिए आपको बताते हैं कि किस तरह संतरे के छिलके का इस्तेमाल कर त्वचा को निखारा जा सकता है.
संतरे के छिलके का स्क्रब
सूखे संतरे के छिलकों को पीसकर बारीक पाउडर बना लें और इसमें थोड़ा पानी और दही मिलाकर स्क्रब बनाएं. इस पेस्ट से अपने चेहरे की धीरे-धीरे मसाज करें इससे डेड स्किन सेल्स को हटाने में मदद मिलेगी.
संतरे के छिलके का फेस मास्क
संतरे के छिलके को सूखा कर उसे पीस लें. इसमें शहद या फिर दही डालकर उसे पेस्ट बनाने के लिए अच्छे से मिक्स करें. इस पेस्ट को चेहरे पर लगाकर 15 से 20 मिनट तक ऐसे ही छोड़ दें. बाद में गुनगुने पानी से धो लें. ये स्किन पर निखार लाने में मददगार होगा.
संतरे के छिलके का टोनर
संतरे के छिलके वाला टोनर बनाने के लिए सूखे संतरे के छिलकों को कुछ दिनों के लिए पानी में डालें. फिर बाद में उस पानी का इस्तेमाल टोनर की तरह करें. फेस वॉश करने के बाद अपने चेहरे पर उसे कॉटन पैड की मदद से लगाएं. ये स्किन को तरोताजा रखेगा.
डेड सेल्स को हटाने में मददगार
पिसे हुए संतरे के पाउडर में बराबर मात्रा में चंदन पाउडर और अखरोट का पाउडर मिलाएं. फिर इसमें गुलाब जल डालकर इसका पेस्ट तैयार करें. इसमें नीबूं से कुछ बूंद भी मिक्स कर सकते हैं. अब इस पेस्ट को अपनी गर्दन और चेहरे पर लगाएं. ये स्किन के डेड सेल्स को हटाने में फायदेमंद साबित हो सकता है.