Beauty Tips: सावधान, Beauty Blender के कारण आपके चेहरे की रंगत पड़ जाएगी काली!
Beauty Tips: अगर महिलाएं मेकअप करती हैं तो वह ब्यूटी ब्लेंडर या फिर मेकअप ब्लेंडर का इस्तेमाल करती हैं तो इसको इस्तेमाल करने के साथ-साथ हमें इस बात का भी ध्यान रखना है कि हमें इसे समय-समय पर साफ करना चाहिए.
नई दिल्ली: मेकअप महिलाओं की डेली रूटीन का हिस्सा बन चुका है. कहते हैं मेकअप करने से आपको कॉन्फिडेंस आता है और हर महिला को मेकअप करना पसंद है. अब ऐसे में कई लोग मेकअप को लेकर कुछ गलतियां करते हैं जिससे उनका चेहरा काला पड़ने लगता है. कहीं आप भी वैसी गलती तो नहीं कर रहे हैं.
अगर महिलाएं मेकअप करती हैं तो वह ब्यूटी ब्लेंडर या फिर मेकअप ब्लेंडर का इस्तेमाल करती हैं तो इसको इस्तेमाल करने के साथ-साथ हमें इस बात का भी ध्यान रखना है कि हमें इसे समय-समय पर साफ करना चाहिए. गंदे मेकअप ब्लेंडर से चेहरे पर कई तरह की स्किन प्रॉब्लम्स होने लगती है. साथ ही अगर आप एक ही ब्लेंडर का रोज इस्तेमाल कर रहें हैं तो आपके स्किन पर कई तरह की एलर्जी हो जाती है.
ब्यूटी ब्लेंडर पर धीरे-धीरे फाउंडेशन और पाउडर जमा होने लगता है, जिससे बैक्टीरियल इंफेक्शन का खतरा बढ़ जाता है और हमारी स्किन में कई तरह की प्राब्लम होने लगती है. ऐसे में जानते हैं कि अपने ब्यूटी ब्लेंडर को कैसे साफ करें.
Also Read
- Rajya Sabha Election 2024: यूपी से सुधांशू त्रिवेदी, बिहार से भीम सिंह, भाजपा ने जारी की 14 उम्मीदवारों की लिस्ट
- Dr Usha Kiran Khan: पद्मश्री से सम्मानित लेखिका उषा किरण खान का निधन, हिंदी और मैथिली साहित्य के लिए मिले कई सम्मान
- Pakistan Election : बिलावल होंगे पाकिस्तान के नए पीएम! नवाज ने खोजा रास्ता
कैसे साफ करें अपना ब्यूटी ब्लेंडर?
ऑयल
अपनी हथेली पर कोई भी ऑयल लेकर आप ब्यूटी ब्लेंडर पर लगाएं और इसको हाथों के साथ रगड़ें. इसके बाद इसको गर्म पानी से धूल लें इससे ब्यूटी ब्लेंडर में जमा सारी गंदगी निकल जाएगी.
हैंड वॉश या सोप
इसके अलावा आप एक कटोरी में गर्म पानी लें उसमें कोई भी शोप या फिर हैंड वॉश को डाल दें इसके बाद इसमें अपना ब्यूटी ब्लेंडर डाल दें. इससे आपका ब्लेंडर से सारी गंदगी निकल जाएगी और यह बिल्कुल साफ हो जाएगा.
बेकिंग सोडा
इसके अलावा एक गर्म पानी में बेकिंग सोडा डालकर छोड़ दें और फिर इसमें ब्यूटी ब्लेंडर को डाल दें आप देखेंगे कि इससे अपने आप सारी गंदगी साफ हो जाएगी और आपका ब्यूटी ब्लेंडर नया जैसा हो जाएगा.