Pakistan Election : पाकिस्तान में लोकसभा चुनावों की काउंटिंग खत्म हो गई है. अभी किसी भी पार्टी को बहुमत नहीं मिल पाया है. अभी सबसे ज्यादा सीटों पर इमरान खान समर्थित निर्दलीय उम्मीवार काबिज हैं. वहीं, इमरान खान जल्द ही सरकार बनाने का दावा कर रहे हैं. इसके दूसरी ओर नवाज शरीफ जोड़-तोड़ करके गठबंधन की सरकार बनाने की कोशिश में लगे हुए हैं. पाकिस्तान के चुनाव आयोग द्वारा उपलब्ध जानकारी के अनुसार इमरान के सहयोग 93 सीट पर जीते साथ सबसे आगे चल रहे हैं. वहीं, सेना के दम पर नवाज शरीफ की मुस्लिम लीग-नवाज महज 74 सीटों पर जीत दर्ज कर पाई है. इसके साथ ही बिलवल भुट्टो की पार्टी पीपीपी 54 सीटों को जीतकर तीसरे नंबर पर है.
एक रिपोर्ट की मानें तो नवाज शरीफ और आसिफ अली जरदारी के बीच सेटिंग होने की बात सामने आ रही है. वहीं, ये सरकार बनाने के चार विकल्पों पर विचार कर रहे हैं. इसमें बिलावल भुट्टो को पाकिस्तान का पीएम और नवाज शरीफ को राष्ट्रपति बनाने की बात चल रही है. वहीं, शहबाज शरीफ को पंजाब प्रांत की कमान सौंपी जा सकती है.
एक रिपोर्ट की मानें तो इमरान खान के निर्दलीय समर्थक सेना के मनाने और दबाव बनाने के बाद भी अपनी वफादारी छोड़ने को राजी नहीं हैं. ऐसे में इमरान को रोकने के लिए नवाज और बिलावल भुट्टो जरदारी गठबंधन सरकार की तरफ आगे बढ़ रहे हैं. हालांकि दोनों की ओर से गठबंधन की पुष्टि नहीं की गई है. सूत्रों का कहना है कि नवाज और जरदारी के बीच 4 विकल्पों को लेकर विचार किया जा रहा है.
राजनीतिक विशेषज्ञों की मानें तो नई सरकार के गठन में पूर्व राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं. फिलहाल सरकार के गठन को लेकर कई फॉर्मूले चल रहे हैं.