Piles Treatment : बवासीर या पाइल्स गुदा में होने वाला एक रोग है. इसमें रोगी को उठने और बैठने तक में समस्या का सामना करना पड़ता है. डॉक्टर इस बीमारी की मुख्य वजह कब्ज को मानते हैं. कब्ज के कारण गुदा की ब्लड वेसेल्स बड़ी हो जाती हैं. इसके कारण जलन और दर्द की समस्या का सामना करना पड़ता है. यह बीमारी अत्यंत पीड़ादायक होती है. समय पर इसका इलाज न कराने पर यह गंभीर समस्या का रूप ले लेती है.
बवासीर मुख्यतः दो प्रकार की होती है. एक अंदरूनी और बाहरी. वहीं, कुछ लोगों में यह खूनी और बादी होती है. खूनी बवाासीर में में गुदा से खून काफी आता है. वहीं, बादी में खून तो नहीं आता है, लेकिन दर्द काफी अधिक होता है.
डॉक्टर्स इस बीमारी का मुख्य कारण कब्ज को मानते हैं. अनियमित जीवन शैली और अनियंत्रित खानपान के चलते अक्सर कब्ज की समस्या हो जाती है. जब कब्ज की समस्या अधिक दिनों तक बनी रहती है तो यह बवासीर का रूप ले लेती है.
आयुर्वेद की मानें तो सूरन (जिमीकंद) की सब्जी का सेवन पाइल्स के पक्के इलाज में सहायक हो सकता है. इस सब्जी में कई सारे एंटीऑक्सीडेंट्स, बीटा कैरोटीन आदि होते हैं, जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता का विकास करते हैं. इसके साथ ही इसमें कई सारे विटामिन्स और मिनरल्स भी भरपूर मात्रा में होते हैं. इस सब्जी को जमीन के नीचे उगाया जाता है. इसमें कई ऐसे पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जो कब्ज को खत्म कर देते हैं.
Disclaimer : यहां दी गई सभी जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. theindiadaily.com इन मान्यताओं और जानकारियों की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह ले लें.