स्किन की इन 7 समस्याओं से छुटकारा दिला सकता है सब्जियों का राजा
India Daily Live
15 Feb 2024
कई पोषक तत्वों से है भरपूर
आलू में कार्बोहाइड्रेट, डाइटरी फाइबर, प्रोटीन और अमीनो एसिड, ज़रूरी विटामिन और ट्रेस मिनरल जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं.
स्किन के लिए है फायदेमंद
आलू के रस को आप स्किन पर सीधे या फिर गुलाब जल के साथ मिलाकर लगा सकते हैं. इससे आपकी स्किन को काफी फायदा होता है.
आता है ग्लो
अगर आप आलू के रस को चेहरे पर लगाती हैं तो आपकी स्किन ग्लो करने लगती है.
मुंहासों होते हैं दूर
आलू के रस को स्किन पर लगाने से मुंहासों से छुटकारा पाया जा सकता है.
यंग दिखती है स्किन
आलू के रस में दूध मिलाकर कॉटन की मदद से चेहरे पर लगाएं. इससे आपकी स्किन जवां और खिली-खिली नजर आती है.
टैनिंग
आलू नेचुरल ब्लीच का काम करता है. इसको स्किन पर लगाने से टैनिंग की समस्या दूर होती है.
दाग- धब्बों से मिलता है छुटकारा
इसके रस को स्किन पर लगाने से दाग-धब्बों से छुटकारा मिलता है.
काले घेरे
आंखों के नीचे पड़ने वाले काले घेरों पर आलू का रस लगाने से फायदा मिलता है. जल्द ही ये दूर हो जाते हैं.
स्किन हो जाती है सॉफ्ट
आलू के रस में गुलाबजल मिलाकर लगाने से स्किन सॉफ्ट हो जाती है.