menu-icon
India Daily

गर्मियों में जूतों से आती है बदबू? अपनाएं ये देसी जुगाड़, अब बिना शर्म उतारिए शू कहीं भी!

बेकिंग सोडा सिर्फ केक बनाने के काम नहीं आता, बल्कि यह बदबू सोखने में भी माहिर है. रात को सोने से पहले जूतों में थोड़ा बेकिंग सोडा छिड़क दें और सुबह उसे झाड़ दें. अगली बार जब शू पहनेंगे, बदबू नहीं आएगी, बल्कि आत्मविश्वास साथ होगा.

reepu
Edited By: Reepu Kumari
गर्मियों में जूतों से आती है बदबू? अपनाएं ये देसी जुगाड़, अब बिना शर्म उतारिए शू कहीं भी!
Courtesy: Pinterest

कई बार आपने देखा होगा अचानक से ही किसी के जूते से गंदी बदबू आने लगती है. ऐसे में हम उसे कुछ कह भी नहीं पाते. इससे लोगों के बीच खराब इमेज भी बनती है. गर्मियों का मौसम जहां आम, ठंडी लस्सी और छुट्टियों की खुशी लेकर आता है, वहीं पसीने और जूतों से आने वाली बदबू भी एक बड़ी परेशानी बन जाती है.

ऑफिस हो या दोस्तों का घर, जूते उतारते वक्त जो "खुशबू" निकलती है, वो आपको शर्मिंदा कर सकती है. लेकिन घबराइए नहीं! आपके किचन में ही छुपा है इसका आसान और असरदार समाधान.

1. बेकिंग सोडा – बदबू का दुश्मन
बेकिंग सोडा सिर्फ केक बनाने के काम नहीं आता, बल्कि यह बदबू सोखने में भी माहिर है. रात को सोने से पहले जूतों में थोड़ा बेकिंग सोडा छिड़क दें और सुबह उसे झाड़ दें. अगली बार जब शू पहनेंगे, बदबू नहीं आएगी, बल्कि आत्मविश्वास साथ होगा.

2. नीम की पत्तियां – बैक्टीरिया से फिनिश
नीम में एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं जो बदबू फैलाने वाले बैक्टीरिया को खत्म करते हैं. जूतों में नीम की सूखी पत्तियां भरकर रातभर रखें, कुछ दिनों में बदबू गायब हो जाएगी.

3. टी बैग्स – चाय भी और खुशबू भी!
यूज किए गए टी बैग्स को फेंकने की बजाय सुखाकर जूतों में डाल दें. ये नमी और बदबू दोनों को खत्म कर देंगे. अगली बार जब जूता खोलें, तो लोग कहेंगे – “वाह! नया है क्या?”

4. सिरका और पानी का स्प्रे
समान मात्रा में सिरका और पानी मिलाकर एक स्प्रे बना लें और दिन में एक बार जूतों के अंदर छिड़कें. कुछ ही दिनों में बदबू का नामोनिशान मिट जाएगा.

अब जूतों की बदबू से शर्माने की जरूरत नहीं. इन घरेलू नुस्खों को अपनाइए और गर्मियों में भी बनिए फ्रेश एंड फ्रेगरेंट. तो अगली बार जब शू उतारें, तो लोग कहें – “यार, तेरा स्टाइल ही नहीं... स्मेल भी क्लासी है!”