menu-icon
India Daily

इस कोरियोग्राफर के प्यार में हसीना ने छोड़ा था अपना धर्म, फिर भी क्यों नहीं हो पाई शादी?

फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर कोरियोग्राफर प्रभुदेवा आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं. उनकी जिंदगी सिर्फ फिल्मों तक सीमित नहीं रही. उनकी निजी जिंदगी में प्यार विवाद तलाक और फिर नई शुरुआत की कहानी किसी फिल्म से कम नहीं है.

babli
Edited By: Babli Rautela
इस कोरियोग्राफर के प्यार में हसीना ने छोड़ा था अपना धर्म, फिर भी क्यों नहीं हो पाई शादी?
Courtesy: Instagram

मुंबई: बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर कोरियोग्राफर प्रभुदेवा ने अपने करियर में जितनी सफलता हासिल की है, उतनी ही उनकी निजी जिंदगी भी सुर्खियों में रही है. डांस की दुनिया में उन्हें माइकल जैक्सन ऑफ इंडिया कहा जाता है, लेकिन उनकी पर्सनल लाइफ कई बार विवादों और संघर्षों से गुजर चुकी है. प्रभुदेवा की जिंदगी में प्यार, रिश्ते और फैसले हमेशा चर्चा का विषय बने रहे हैं. उनके रिश्तों ने न सिर्फ उनके परिवार पर असर डाला, बल्कि उनके करियर को भी प्रभावित किया है.

साल 1995 में प्रभुदेवा ने रामलता से शादी की थी. यह रिश्ता लंबे समय तक चला और दोनों के तीन बेटे हुए. परिवार खुशहाल था, लेकिन साल 2008 में उनके एक बेटे की कैंसर से मौत ने सब कुछ बदल दिया. इस घटना ने परिवार को अंदर से तोड़ दिया. धीरे धीरे रिश्तों में दूरी आने लगी और दोनों के बीच तनाव बढ़ता गया. यही वह समय था जब उनकी निजी जिंदगी ने एक नया मोड़ लिया.

नयनतारा से मुलाकात के बाद क्यों बढ़ा विवाद

फिल्म विल्लू के दौरान प्रभुदेवा की मुलाकात साउथ की मशहूर एक्ट्रेस नयनतारा से हुई. शूटिंग के दौरान दोनों के बीच दोस्ती हुई जो जल्द ही प्यार में बदल गई. इस रिश्ते ने काफी सुर्खियां बटोरीं. यहां तक कि नयनतारा ने प्रभुदेवा से शादी करने के लिए अपना धर्म तक बदल लिया. यह कदम उनके प्यार की गहराई को दिखाता था, लेकिन इस रिश्ते ने कई विवाद भी खड़े कर दिए.

पत्नी के आरोप के बाद टूटा रिश्ता

जब प्रभुदेवा और नयनतारा के रिश्ते की खबरें सामने आईं, तब उनकी पत्नी रामलता ने सार्वजनिक रूप से उन पर एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का आरोप लगाया. मामला काफी बढ़ गया और मीडिया में छा गया. आखिरकार साल 2011 में प्रभुदेवा और रामलता का तलाक हो गया. इसके बाद सभी को लगा कि प्रभुदेवा और नयनतारा जल्द शादी करेंगे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था. साल 2012 में प्रभुदेवा और नयनतारा का भी ब्रेकअप हो गया. यह रिश्ता अधूरा रह गया और दोनों अपनी अपनी जिंदगी में आगे बढ़ गए.

दूसरी शादी के बाद की नई शुरूआत

कई सालों तक अकेले रहने के बाद प्रभुदेवा ने साल 2020 में फिजियोथेरेपिस्ट हिमानी सिंह से शादी की. यह शादी काफी निजी तरीके से हुई और उन्होंने इसे ज्यादा पब्लिक नहीं किया. इस शादी के बाद उनकी जिंदगी में स्थिरता आई. उन्होंने अपने परिवार को फिर से बसाया और एक नई शुरुआत की.