menu-icon
India Daily

Glowing Skin Tips: चेहरे पर चांद जैसी चमक के लिए ट्राई करें ये देसी नुस्खे, कुछ ही दिनों में दिखने लगेगा फर्क!

ब्यूटी एक्सपर्ट ने बताया है, कुछ आसान और नेचुरल तरीके जिनसे आप अपनी त्वचा को फिर से ग्लोइंग और हेल्दी बना सकती हैं. इन टिप्स को अपनाकर आप भी पाएंगी बेदाग और चमकदार त्वचा.

princy
Edited By: Princy Sharma
Glowing Skin Tips: चेहरे पर चांद जैसी चमक के लिए ट्राई करें ये देसी नुस्खे, कुछ ही दिनों में दिखने लगेगा फर्क!
Courtesy: Pinterest

Home Remedies For Glowing Skin: अगर आप चाहते हैं कि आपकी त्वचा हमेशा खूबसूरत, ग्लोइंग और हेल्दी दिखे, तो आपको सही स्किनकेयर रूटीन अपनाना बेहद जरूरी है. धूप, प्रदूषण और गंदगी के कारण हमारी त्वचा पर पिगमेंटेशन, दाग-धब्बे और सूखापन हो सकता है, जिससे चेहरे की चमक कम हो जाती है.

लेकिन, अब आपको टेंशन लेने की जरूरत नहीं. क्योंकि ब्यूटी एक्सपर्ट ने बताया है, कुछ आसान और नेचुरल तरीके जिनसे आप अपनी त्वचा को फिर से ग्लोइंग और हेल्दी बना सकती हैं. इन टिप्स को अपनाकर आप भी पाएंगी बेदाग और चमकदार त्वचा.

एलोवेरा जेल

एलोवेरा एक ऐसी प्राकृतिक चीज है, जो न केवल आपकी त्वचा को हाइड्रेट करती है, बल्कि दाग-धब्बे को भी कम करती है. इसके नियमित इस्तेमाल से स्किन का ग्लो बढ़ सकता है

  1. एक कटोरी में ताजे एलोवेरा जेल को निकाल लें.
  2. इसे अपने चेहरे पर अच्छे से लगाएं.
  3. फिर हल्के हाथों से चेहरे पर मसाज करें.
  4. 15 मिनट होते ही फेस वॉश करें
  5. एलोवेरा जेल आपकी स्किन को सॉफ्ट और हाइड्रेटेड बनाए रखेगा, जिससे आपकी त्वचा में नैचुरल ग्लो आएगा.

गुलाब जल 

गुलाब जल त्वचा को शांति और ताजगी देता है। यह स्किन की गंदगी और अतिरिक्त ऑइल को हटाता है, जिससे स्किन साफ और चमकदार बनती है.

  1. एक कॉटन बॉल को गुलाब जल में डुबोकर चेहरे पर लगाएं.
  2. 10 मिनट अपना चेहरा पानी से साफ करें 
  3. अब चेहरे पर अच्छा मॉइस्चराइजर लगाएं.
  4. गुलाब जल से स्किन की सारी गंदगी बाहर निकल जाती है, जिससे स्किन और भी ताजगी से भर जाती है.

कच्चा दूध

कच्चा दूध न केवल त्वचा को पोषण देता है, बल्कि डेड स्किन को भी निकालता है और चेहरे पर निखार लाता है.

  • एक कटोरी में कच्चा दूध लें और इसे कॉटन बॉल की मदद से अपने चेहरे पर लगाएं.
  • 10 मिनट अपना चेहरा पानी से साफ करें 
  • अब चेहरे पर मॉइस्चराइजर लगाएं.
  • दूध से स्किन मुलायम और निखरी हुई दिखाई देती है.

यहां दी गई सभी जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है.  theindiadaily.com  इन मान्यताओं और जानकारियों की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह ले लें.