घर या दफ्तर में 7 घोड़ों की फोटो लगाने से मिट जाती है गरीबी? जानें क्या है इसके पीछे का लॉजिक
घरों को सजाने के लिए दिवारों पर कई तरह के पेंटिंग्स लगाए जाते हैं. लेकिन क्या आपको पता है कि सात घोड़ों की तस्वीर लगाने से क्या होता है.
आपके घर की ऊर्जा आपके हेल्थ, सक्सेस और आपके ग्रोथ को काफी प्रभावित करती है. इंसान अपने जीवन का एक बड़ा हिस्सा अपने घर पर गुजारता है, ऐसे में उस जगह की ऊर्जा को बनाए रखना जरूरी है. घर की ऊर्जा को संतुलित रखने के लिए लोग अक्सर पूजा-पाठ करते हैं, लेकिन क्या आपको पता है कि घर में लगी पेंटिंग्स भी आपके घर की वाइब्स को काफी बदल सकती है.
कई लोग अपने घरों में काफी महंगे-मंहगे पेंटिंग्स लगाते हैं. क्या आपको पता है कि ये पेटिंग्स आपके और आपके परिवार के लिए क्या मायने रखता है. तो चलिए आज समझते हैं कि घर में पेंटिंग का क्या असर होता है और खास कर कई घरों में दिखने वाली 7 दौड़ते हुए घोड़ों की पेंटिंग के बारे में समझते हैं.
7 घोड़ों के पीछे की क्या है सच्चाई?
एक्सपर्ट का मानना है कि बड़ी या गहरी पेंटिंग्स छोटे कमरों में रोशनी और मूड को कम कर सकती हैं, जबकि बड़े स्पेस में वे सकारात्मक प्रभाव डालती हैं. विशेषज्ञ का कहना है कि बेडरूम में ऐसी पेंटिंग्स से बचना चाहिए, खासकर युवा दंपतियों के लिए. इसके विपरीत, खुशहाल या सामंजस्यपूर्ण पेंटिंग्स सकारात्मकता और भावनात्मक संतुलन को बढ़ावा देती हैं. यह सबकॉन्शस माइंड पर काम करता है, जहां बार-बार देखी जाने वाली इमेजरी वास्तविक भावनाओं को आकार देती है.
लोकप्रिय धारणा है कि सात दौड़ते घोड़ों की पेंटिंग व्यवसाय में सफलता लाती है, लेकिन कुछ एक्सपर्ट इसे मानने से इनकार करते हैं. इसके पीछे वह तर्क देते हैं कि कोई भी गतिशील इमेजरी जैसे मूवमेंट या प्रवाह दर्शाती कलाकृति दिमाग को सक्रिय रखती है और आगे बढ़ने की प्रेरणा देती है. यह सीधे व्यवसाय नहीं चलाती, बल्कि व्यक्ति की सोच को ऊर्जावान बनाती है. अगर पेंटिंग आपको प्रेरित करती है, तो वह सकारात्मक है नहीं तो यह केवल सजावटी या विघटनकारी बन जाती है. आंख बंद करके ऐसी सलाहों पर अमल न करने से पहले तर्क समझने की कोशिश करें.
घर में पेंटिंग्स के क्या है मायने?
पेंटिंग्स रंगों को घर में संतुलित तरीके से लाने का बेहतरीन माध्यम हैं. उदाहरण के लिए, पीला रंग स्पष्टता, सीखने और बौद्धिकता से जुड़ा है, जो स्टडी रूम के लिए आदर्श है. पूरी दीवार पीली करने के बजाय, पीले टोन वाली पेंटिंग चुनें. इसी तरह, लाल रंग ऊर्जा और जीवंतता लाता है, जिसे रेड-टोन्ड कलाकृतियों से प्राप्त किया जा सकता है. ये विजुअल एलिमेंट्स धीरे-धीरे घर की ऊर्जावान फ्रीक्वेंसी बदलते हैं. अच्छी वाइब्स नकारात्मक को रद्द नहीं करतीं, बल्कि उनकी जगह ले लेती हैं, और होशपूर्वक उपयोग में कला एक एम्पलीफायर बन जाती है.
और पढ़ें
- Stock Market Crash: मंगलवार को शेयर बाजार में हाहाकार! आईटी सेक्टर की दिग्गज कंपनियों को झटका, 1.96 लाख करोड़ तक घटी निवेशकों की संपत्ति
- 'US-India डील से किसान होंगे बर्बाद, टेक्सटाइस इंडस्ट्री होगी खत्म', राहुल गांधी ने 'किसान महा चौपाल' में केंद्र पर लगाए गंभीर आरोप
- Splitsvilla 7 फेम मयंक पवार की 37 साल में मौत, कभी सनी लियोनी के आंखों में ला दिए थे आंसू