menu-icon
India Daily

Splitsvilla 7 फेम मयंक पवार की 37 साल में मौत, कभी सनी लियोनी के आंखों में ला दिए थे आंसू

एमटीवी स्प्लिट्सविला सीजन 7 के लोकप्रिय कंटेस्टेंट और फिटनेस आइकन मयंक पवार का अचानक निधन हो गया है. वे महज 37 साल के थे. उनकी मौत की खबर उनके ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर की गई.

antima
Edited By: Antima Pal
Splitsvilla 7 फेम मयंक पवार की 37 साल में मौत, कभी सनी लियोनी के आंखों में ला दिए थे आंसू
Courtesy: x

मुंबई: रियलिटी टीवी और फिटनेस जगत में एक बड़ा सदमा लगा है. एमटीवी स्प्लिट्सविला सीजन 7 के लोकप्रिय कंटेस्टेंट और फिटनेस आइकन मयंक पवार का अचानक निधन हो गया है. वे महज 37 साल के थे. उनकी मौत की खबर उनके ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर की गई, जिसमें लिखा था- 'एक भाई, एक चैंपियन, एक मेंटर और कई लोगों के लिए प्रेरणा स्रोत. मयंक पवार हमेशा हमारे दिलों में जिंदा रहेंगे.'

'स्प्लिट्सविला 7' फेम मयंक पवार की मौत

मयंक पवार सिर्फ एक रियलिटी शो स्टार नहीं थे, बल्कि बॉडी बिल्डिंग के क्षेत्र में भी बड़ा नाम थे. उन्होंने कई बार मिस्टर इंडिया का खिताब जीता था और एक बार मिस्टर एशिया का भी. वे सेलिब्रिटी फिटनेस ट्रेनर के तौर पर भी जाने जाते थे. उनकी शानदार फिजिक, प्योर पर्सनैलिटी और ग्राउंडेड बिहेवियर ने उन्हें फैंस का खास चेहरा बना दिया था.

'स्प्लिट्सविला 7' में मयंक का सफर काफी इमोशनल रहा. जब क्वीन ने उन्हें एलिमिनेट किया, तो होस्ट सनी लियोनी की आंखें भर आईं. उन्होंने मयंक को गर्मजोशी से गले लगाया और उन्हें विदा किया. निखिल चिनापा ने भी पहली बार किसी कंटेस्टेंट को रोककर गले लगाया था. मयंक की मासूमियत और शालीनता ने पूरे शो में उन्हें सबसे प्यारा कंटेस्टेंट बना दिया. उनकी किलर बॉडी और क्यूट पाउट भी फैंस को बहुत पसंद आया था.

मौत का कारण नहीं आया सामने

मयंक की मौत का कारण अभी तक सामने नहीं आया है. परिवार ने शोक सभा का ऐलान किया है, जो बुधवार, 25 फरवरी 2026 को दिल्ली के संग्राम पार्क, राणा प्रताप बाग स्थित वाल्मीकि मंदिर में शाम 5 बजे से 6 बजे तक होगी. खबर सुनते ही सोशल मीडिया पर फैंस में गम छा गया. एक यूजर ने लिखा- 'क्या... कुछ दिन पहले ही उनकी स्प्लिट्सविला जर्नी देख रहा था. यकीन नहीं हो रहा. पूरे स्प्लिट्सविला में इतना प्योर सोल वाला कोई नहीं देखा.' दूसरे ने कहा- 'शॉकिंग न्यूज, अविश्वसनीय.'