menu-icon
India Daily

Children’s Day 2025: बाल दिवस पर अपने बच्चों को दें ये खास गिफ्ट्स, जिंदगीभर आएंगी चीजें काम!

अगर आप इस बाल दिवस पर अपने बच्चे को खास गिफ्ट देने की सोच रहे हैं तो यह आर्टिकल जरूर पढ़ें. यहां बच्चों के लिए शानदार गिफ्ट आइडियाज बताए गए हैं.

princy
Edited By: Princy Sharma
Children’s Day 2025: बाल दिवस पर अपने बच्चों को दें ये खास गिफ्ट्स, जिंदगीभर आएंगी चीजें काम!
Courtesy: Pinterest

Children’s Day 2025: भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती के उपलक्ष्य में हर साल 14 नवंबर को भारत में बाल दिवस मनाया जाता है. बच्चों के प्रति उनके गहरे लगाव के कारण उन्हें प्यार से चाचा नेहरू कहा जाता था. इस खास दिन पर, देश भर के स्कूल बच्चों के लिए मजेदार गतिविधियां, खेल और समारोह आयोजित करते हैं.

अगर आप इस बाल दिवस पर अपने बच्चे को सरप्राइज देने की सोच रहे हैं, तो हमारे पास कुछ शानदार गिफ्ट्स के आइडिया हैं जो आपके नन्हे-मुन्नों को बेहद पसंद आएंगे और ये सीखने और विकास में भी मदद करेंगे. चलिए इस आर्टिकल में विस्तार से जानते हैं कुछ खास गिफ्ट्स के बारे में.

स्मार्ट गैजेट्स 

आज की दुनिया में ऑनलाइन पढ़ाई, शिक्षा का एक बड़ा हिस्सा बन गई है. आप अपने बच्चे को टैबलेट या लैपटॉप गिफ्ट में दे सकते हैं. ये गैजेट्स पढ़ाई को आसान और दिलचस्प बनाते हैं. ये गैजेट बच्चों को ऑनलाइन क्लास में भाग लेने में मदद करेंगे. यहां तक कि जिन बच्चों को पढ़ाई में ज्यादा मजा नहीं आता, वे भी अक्सर स्मार्ट डिवाइस का इस्तेमाल करके प्रेरित होते हैं.

पौधा या बागवानी किट गिफ्ट करें

सिर्फ खिलौने या चॉकलेट देने के बजाय, अपने बच्चे को एक छोटा पौधा या gardening किट गिफ्ट में दें. यह उन्हें पौधे की देखभाल करते समय जिम्मेदारी और धैर्य सिखाता है. स्मार्टफोन के जमाने में, यह उन्हें प्रकृति से जुड़ने और स्क्रीन पर ज्यादा 
समय बिताने से दूर रहने में मदद करता है. पौधे को बढ़ते हुए देखना उन्हें गर्व और खुशी का एहसास कराएगा. आपके बच्चे यह स्पेशल गिफ्ट देखकर खुश हो जाएंगे.

किताबें और नोटबुक 

किताबें सचमुच बच्चों की सबसे अच्छी दोस्त होती हैं. नई किताबें या रंगीन नोटबुक गिफ्ट में देने से पढ़ने और रचनात्मकता को बढ़ावा मिल सकता है. पढ़ने से कल्पनाशीलता, बोलने और लिखने के कौशल में सुधार होता है, साथ ही आत्मविश्वास भी बढ़ता है.यह बच्चों को मानसिक और बौद्धिक रूप से विकसित होने में मदद करता है. साथ में आप चाहें तो बच्चों को फोटो बेस्ड स्टोकी की  किताब भी दें सकते हैं. इससे आपके बच्चे के सोचने की क्षमता बढ़ेगी