भारी भरकम बजट में बनकर तैयार हुई तेलुगु सुपरस्टार जूनियर एनटीआर की फिल्म 'देवरा' 27 सितंबर को रिलीज हो चुकी है. रिलीज के बाद से फिल्म ने कमाल कर दिया, पहले ही दिन इसकी ओपनिंग धमाकेदार थी. एनटीआर की देवरा ने वर्ल्डवाइड बंपर ओपनिंग की थी. फिल्म ने पहले दिन काफी कमाई की और अब दूसरे दिन यानी शनिवार को भी इसकी अच्छी खासी कमाई हुई है.
जूनियर एनटीआर की इस फिल्म में उनके साथ सैफ अली खान और जान्हवी कपूर भी हैं. बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान इसमें विलेन का रोल अदा कर रहे हैं. गौरतलब है कि सैफ और जान्हवी ने इस फिल्म के जरिए साउथ में अपना डेब्यू कर रहे हैं. तो आइए आज हम आपको जूनियर एनटीआर, सैफ अली खान और जान्हवी कपूर स्टारर फिल्म 'देवरा' की 28 सितंबर की कमाई के बारे में बताते हैं-
जूनियर एनटीआर और जान्हवी कपूर की फिल्म देवरा को दर्शकों ने काफी पसंद किया था. शुक्रवार के बाद फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच शनिवार को भी जबरदस्त एक्साइटमेंट देखने को मिली है. खबरों की मानें तो, देवरा ने शनिवार को सभी भाषाओं में 40 करोड़ रुपये कमा लिए थे. जिसमें 29.4 करोड़ तेलुगु, 9 करोड़ हिंदी, कन्नड़ में 35 लाख, तमिल में 1 करोड़ और मलयालम में कमाई घटकर 25 लाख तक जा पहुंची.
'देवरा' का डायरेक्शन कोरातला शिवा ने किया था जिसका बजट 300 करोड़ रुपये है. फिल्म ने अब तक 150 करोड़ रुपये की कमाई कर चुकी है जो कि बजट के आधी है और फिल्म जल्द ही 200 करोड़ का आकड़ा पार करने वाली है.