Territorial Army Recruitment 2025: भारतीय सेना ने प्रादेशिक सेना (टीए) में अधिकारी पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है. यह उन युवाओं के लिए सुनहरा अवसर है जो देश की सेवा के साथ-साथ सम्मानजनक करियर की तलाश में हैं. इच्छुक उम्मीदवार 12 मई 2025 से 10 जून 2025 तक आधिकारिक वेबसाइट indianarmy.nic.in या territorialarmy.in पर आवेदन कर सकते है.
ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 12 मई 2025 से शुरू हो चुकी है और 10 जून 2025 तक चलेगी. कुल 19 रिक्तियों की घोषणा की गई है, जिनमें 18 पुरुष और 1 महिला उम्मीदवार के लिए आरक्षित हैं.
क्या होनी चाहिए योग्यता?
शैक्षिक योग्यता: किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक डिग्री.
राष्ट्रीयता: केवल भारतीय नागरिक पात्र.
आयु सीमा: 18 से 42 वर्ष (आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के अनुसार छूट).
शारीरिक मानक: उम्मीदवार का शारीरिक और चिकित्सकीय रूप से स्वस्थ होना अनिवार्य.
रोजगार: केंद्र/राज्य सरकार, PSU, निजी क्षेत्र, स्वरोजगार या व्यवसाय में लाभकारी रोजगार.
नियमित सेना, नौसेना, वायुसेना, पुलिस, GREF, या अर्धसैनिक बलों के सेवारत कर्मी आवेदन के लिए पात्र नहीं हैं.
कितना मिलेगा वेतन?
चयनित उम्मीदवारों को सातवें वेतन आयोग के अनुसार आकर्षक वेतन प्रदान किया जाएगा.
पोस्ट | भुगतान मैट्रिक्स | लेवल |
लेफ्टिनेंट | ₹56,100 - ₹1,77,500 | स्तर 10 |
कप्तान | ₹61,300 - ₹1,93,900 | स्तर 10a |
मेजर | ₹69,400 - ₹2,07,200 | स्तर 11 |
लेफ्टिनेंट कर्नल | ₹1,21,200 - ₹2,12,400 | स्तर 12a |
कर्नल | ₹1,30,600 - ₹2,15,900 | स्तर 13 |
ब्रिगेडियर | ₹1,39,600 - ₹2,17,600 | स्तर 13a |
कैसे होगा चयन?
उम्मीदवारों का चयन निम्नलिखित चरणों के आधार पर होगा:
चयनित उम्मीदवारों को 6 महीने की प्री-कमीशन ट्रेनिंग दी जाएगी। इसके सफल समापन पर ही कमीशन प्रदान किया जाएगा. साथ ही, प्रत्येक साल 2 महीने का वार्षिक प्रशिक्षण शिविर अनिवार्य होगा.
कैसे करें आवेदन?