SBI क्लर्क मेन्स रिजल्ट 2026: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने शुक्रवार को क्लर्क मेन्स एग्जाम के रिजल्ट जारी कर दिए है. आपको बता दें कि SBI मेन्स Clerk भर्ती प्रक्रिया का दूसरा और निर्णायक चरण है, जो प्रारंभिक परीक्षा (Prelims) पास करने के बाद होता है. यह 200 अंकों की ऑनलाइन परीक्षा है जिसमें 190 प्रश्न पूछे जाते हैं. इसमें नेगेटिव मार्केंग भी होती है. वहीं जो कैंडिडेट जूनियर एसोसिएट (कस्टमर सपोर्ट और सेल्स) के पद के लिए मेन्स एग्जाम में बैठे थे, वे अब ऑफिशियल वेबसाइट sbi.co.in पर अपने रिजल्ट देख सकते हैं. मेन्स एग्जाम 21 नवंबर 2025 को देश भर के अलग-अलग सेंटर्स पर हुआ था.
SBI ने रिजल्ट PDF फॉर्मेट में अपलोड किए हैं. इसमें अगले स्टेज के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए कैंडिडेट्स के रोल नंबर हैं. कैंडिडेट्स को PDF डाउनलोड करके सर्च ऑप्शन का इस्तेमाल करके अपना रोल नंबर चेक करना होगा. इंडिविजुअल स्कोरकार्ड अलग से जारी किए जाएंगे, जिसमें सेक्शन-वाइज मार्क्स, टोटल मार्क्स और कटऑफ होंगे.
कैंडिडेट्स जो मेन्स एग्जाम पास करेंगे, उन्हें अब लोकल लैंग्वेज प्रोफिशिएंसी टेस्ट (LPT) देना होगा. यह एग्जाम क्वालिफाइंग नेचर का है. वहीं जो कैंडिडेट्स लैंग्वेज टेस्ट में फेल हो जाएंगे, उन्हें फाइनल अपॉइंटमेंट नहीं मिलेगा.
इस रिक्रूटमेंट में कोई इंटरव्यू नहीं है. फाइनल मेरिट लिस्ट मेन्स एग्जाम के स्कोर के आधार पर तैयार की जाएगी, बशर्ते कैंडिडेट्स LPT और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन पास कर लें. यह रिक्रूटमेंट ड्राइव अलग-अलग राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में हजारों जूनियर एसोसिएट पदों को भरने के लिए चलाया जा रहा है.
इस रिक्रूटमेंट ड्राइव का मकसद पूरे भारत में 6,859 जूनियर एसोसिएट पोस्ट भरना है. मेन्स एग्जाम में 60,000 से ज्यादा कैंडिडेट शामिल हुए, जिससे यह इस साल की सबसे बड़ी सरकारी बैंक रिक्रूटमेंट एग्जाम में से एक बन गई.
कैंडिडेट्स को सलाह दी जाती है कि वे स्कोरकार्ड और आगे के प्रोसेस के बारे में अपडेट के लिए अपनी रजिस्ट्रेशन डिटेल्स तैयार रखें.