menu-icon
India Daily

नौकरी ढूंढने में आप भी तो नहीं कर रहे ये गलतियां? सालों तक घूमता रह जाएगा आपका रिज्यूम; जल्द कर लें कुछ खास बदलाव

अगर आप भी लंबे समय से नौकर ढूंढ रहे हैं, लेकिन लंबे समय से आपको सफलता नहीं मिल रही तो आपको यहां ध्यान देने की जरूरत है. नौकरी के लिए अप्लाई करते वक्त कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है.

shanu
Edited By: Shanu Sharma
नौकरी ढूंढने में आप भी तो नहीं कर रहे ये गलतियां? सालों तक घूमता रह जाएगा आपका रिज्यूम; जल्द कर लें कुछ खास बदलाव
Courtesy: Pinterest

आज का जॉब मार्केट में अपने पसंद की नौकरी ढूंढना बहुत मुश्किल है. AI टूल्स, ज्यादा आवेदन और कम वैकेंसी के कारण नौकरी पाना आज के समय में और भी ज्यादा मुश्किल हो गया है. हालांकि कई लोग छोटी-छोटी गलतियां करते हैं, जिसके कारण उनके हाथों से मौका निकल जाता है.

अगर आप भी नौकरी ढूंढ रहें हैं और लगातार कुछ गलतियां कर रहे हैं तो आप इन गलतियों को सुधार कर बाकी लोगों से आगे निकल सकते हैं. हम आज आपको उन गलतियों और उसे सुधारने के तरीकों के बारे में बताएंगे, जिससे आपको आपके स्किल के मुताबिक बेस्ट ऑपर्च्युनिटी मिलेगी.

एक ही रेज्यूमे का इस्तेमाल

सबसे पहली और बड़ी गलती लोग तब करते हैं, जब एकही रिज्यूम का इस्तेमाल सभी कंपनियों में करते हैं. इसके कारण रिक्रूटर आपको तुरंत पहचान लेते हैं और उन्हें लगता है कि आप नौकरी को लेकर सीरियस नहीं हो. आप इसे सही करने के लिए हर पोस्ट में अप्लाई करने से पहले रिज्यूम में थोड़ा बदलाव करें. इससे आपका रेज़्यूमे कंप्यूटर फिल्टर (जिन्हें ATS कहते हैं) से पास हो जाता है और हायरिंग मैनेजर का ध्यान खींचता है.

रिज्यूम या कवर लेटर को चेक करें

दूसरी सबसे बड़ी गलती यह होती है कि आपका रिज्यूम या कवर लेटर में टाइपो, वर्तनी की गलतियां, या खराब व्याकरण का होना. इसे फाइनल करने से पहले हमेशा कई बार प्रूफरीड करें, इसे जोर से पढ़ें, या किसी दोस्त से इसे चेक करने के लिए कहें.

रिज्यूम में अपनी बातों को अच्छे से लिखें

तीसरी सबसे बड़ी गलती उपलब्धियों के बजाय सिर्फ़ अपने काम की जिम्मेदारियों को लिखना. जैसे की 'टीम को मैनेज किया', इससे कहने से बेहतर है कि 5 लोगों की टीम का नेतृत्व किया और एक साल में 20% की बढ़ोतरी की. ज्यादा से ज्यादा आंकड़े दिखाएं. 

जॉब पोर्टल पर निर्भर रहना

चौथी गलती आज के समय में नौकरी के लिए केवल ऑनलाइन जॉब पोर्टल पर निर्भर रहना बहुत बड़ी गलती है. ज़्यादातर नौकरियां (खासकर अच्छी नौकरियां) उन लोगों के जरिए मिलती हैं जिन्हें आप जानते हैं यानी नेटवर्किंग से, इसलिए दोस्तों, पुराने सहकर्मियों, या LinkedIn पर मौजूद लोगों से बात करें और उनसे रेफरल मांगें.

इंटरव्यू की तैयारी

पांचवीं गलती, इंटरव्यू की अच्छी तरह से तैयारी न करना. कई बार लोग कंपनी में अप्लाई तो कर देते हैं, लेकिन उसके लिए तैयार नहीं रहते. रिसर्च किए बिना इंटरव्यू के लिए चले जाना एक बहुत बड़ी गलती है. कहीं भी जानें से पहले कंपनी क्या काम करती है, उसके बारे में अच्छा से पता करें और पहले से प्रैक्टिस करना ना भूलें.