menu-icon
India Daily

नोरा फतेही की मुश्किलें बढ़ीं, 'सरके चुनर तेरी सरके' गाने विवाद के बाद वर्क परमिट रद्द और डिपोर्ट की मांग

नोरा फतेही इन दिनों 'सरके चुनर तेरी सरके' गाने के विवाद में घिरी हुई हैं. कन्नड़ फिल्म 'KD: The Devil' के इस प्रमोशनल सॉन्ग के हिंदी वर्जन में इस्तेमाल किए गए बोलों को अश्लील और आपत्तिजनक बताया जा रहा है. सोशल मीडिया पर जमकर विरोध हुआ, जिसके बाद गाने को यूट्यूब से हटा दिया गया और सरकार ने इसे बैन कर दिया.

antima
Edited By: Antima Pal
नोरा फतेही की मुश्किलें बढ़ीं, 'सरके चुनर तेरी सरके' गाने विवाद के बाद वर्क परमिट रद्द और डिपोर्ट की मांग
Courtesy: x

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस और डांसर नोरा फतेही इन दिनों 'सरके चुनर तेरी सरके' गाने के विवाद में घिरी हुई हैं. कन्नड़ फिल्म 'KD: The Devil' के इस प्रमोशनल सॉन्ग के हिंदी वर्जन में इस्तेमाल किए गए बोलों को अश्लील और आपत्तिजनक बताया जा रहा है. सोशल मीडिया पर जमकर विरोध हुआ, जिसके बाद गाने को यूट्यूब से हटा दिया गया और सरकार ने इसे बैन कर दिया. अब मामला और गंभीर हो गया है.

नोरा फतेही की मुश्किलें बढ़ीं

रिपोर्ट्स के मुताबिक 10 वकीलों के एक ग्रुप ने गृह मंत्रालय में याचिका दाखिल की है. उन्होंने नोरा फतेही (जो कनाडाई मूल की हैं) का भारत में वर्क परमिट रद्द करने और उन्हें देश से डिपोर्ट करने की मांग की है. वकीलों का कहना है कि गाने में अश्लील, सेक्सुअली सजेस्टिव और अपमानजनक कंटेंट है, जो सार्वजनिक शालीनता और नैतिकता के खिलाफ है. 

'सरके चुनर तेरी सरके' गाने विवाद में वर्क परमिट रद्द

उन्होंने विदेशी अधिनियम 1946, पासपोर्ट (एंट्री इनटू इंडिया) एक्ट 1920 और अन्य कानूनी प्रावधानों का हवाला दिया है. याचिका की कॉपी सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं आईटी मंत्रालय और राष्ट्रीय महिला आयोग को भी भेजी गई है. 

बढ़ते विवाद के बाद नोरा ने दी थी सफाई

वकीलों ने तर्क दिया कि विदेशी नागरिकों को भारत में काम करने का अधिकार विशेषाधिकार है, न कि हक, और अगर उनका काम सार्वजनिक व्यवस्था या नैतिकता को प्रभावित करता है तो सरकार कार्रवाई कर सकती है. नोरा फतेही ने इस विवाद पर सफाई देते हुए कहा है कि उन्होंने तीन साल पहले कन्नड़ वर्जन में गाना शूट किया था. हिंदी वर्जन और उसके बोलों के बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं थी. 

उन्होंने कहा- 'मुझे हिंदी डबिंग और अनुचित लिरिक्स की जानकारी नहीं थी. मैं ऐसी अश्लीलता का समर्थन नहीं करती.' नोरा ने निर्देशकों और प्रोड्यूसर्स पर जिम्मेदारी डाली कि वे ऐसे कंटेंट बनाते हैं और कलाकारों को फंसाते हैं. इस गाने को लेकर राष्ट्रीय महिला आयोग ने भी नोटिस जारी किया है. 

गीतकार रकीब आलम ने निर्देशक पर आरोप लगाया कि उन्होंने कन्नड़ गाने का जबरन वर्ड-टू-वर्ड हिंदी ट्रांसलेशन करवाया. हालांकि विवाद में नोरा फतेही पर ही सबसे ज्यादा फोकस है, जबकि संजय दत्त या फिल्म मेकर्स पर उतना शोर नहीं है. फिलहाल गृह मंत्रालय या अन्य विभागों से कोई आधिकारिक फैसला नहीं आया है. यह देखना बाकी है कि क्या नोरा का वर्क परमिट रद्द होगा या डिपोर्ट की कार्रवाई होगी.