menu-icon
India Daily

12वीं के बाद कैसे पाएं एयरपोर्ट पर नौकरी? सही कोर्स से मिल सकती है हाई सैलरी जॉब

एयरपोर्ट पर नौकरी पाने के लिए 12वीं के बाद एविएशन कोर्स करना जरूरी है. सही स्किल्स और ट्रेनिंग के साथ आप ग्राउंड स्टाफ से लेकर केबिन क्रू तक अच्छी सैलरी वाली जॉब पा सकते हैं.

babli
Edited By: Babli Rautela
12वीं के बाद कैसे पाएं एयरपोर्ट पर नौकरी? सही कोर्स से मिल सकती है हाई सैलरी जॉब
Courtesy: Grok

आज के समय में एविएशन सेक्टर तेजी से बढ़ता हुआ करियर ऑप्शन बन चुका है. अगर आप भी ऐसी नौकरी चाहते हैं जिसमें अच्छी सैलरी, प्रोफेशनल लाइफ और ग्रोथ के मौके हों, तो एयरपोर्ट से जुड़ी नौकरियां आपके लिए बेहतरीन विकल्प साबित हो सकती हैं. खास बात यह है कि अब सिर्फ 12वीं पास छात्र भी सही कोर्स करके एयरपोर्ट पर नौकरी हासिल कर सकते हैं. आइए जानते हैं कैसे आप इस फील्ड में कदम रख सकते हैं.

एयरपोर्ट पर कौन कौन सी नौकरी मिलती है

एयरपोर्ट पर कई तरह की जॉब प्रोफाइल होती हैं, जिनमें आप अपनी रुचि और योग्यता के अनुसार काम कर सकते हैं.

  • ग्राउंड स्टाफ

यह कर्मचारी यात्रियों की मदद करते हैं. उनका काम चेक इन, बोर्डिंग पास देना और जरूरी जानकारी देना होता है.

  • केबिन क्रू

यह फ्लाइट के अंदर काम करते हैं और यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा का ध्यान रखते हैं.

  • एयरपोर्ट ऑपरेशन स्टाफ

इनका काम एयरपोर्ट के संचालन को संभालना होता है, जैसे फ्लाइट के टेक ऑफ और लैंडिंग की योजना बनाना.

  • सिक्योरिटी स्टाफ

ये यात्रियों और उनके सामान की जांच करते हैं ताकि यात्रा सुरक्षित रहे.

  • टेक्निकल जॉब्स

इसमें इंजीनियर और एयर ट्रैफिक कंट्रोल अधिकारी शामिल होते हैं, जो तकनीकी काम संभालते हैं.

एयरपोर्ट पर कैसे मिलती है नौकरी?

एयरपोर्ट पर नौकरी पाने के कई तरीके होते हैं. भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण के तहत सरकारी नौकरियों के लिए परीक्षा और इंटरव्यू देना होता है. एयरलाइन कंपनियां अपनी वेबसाइट पर वैकेंसी निकालती हैं, जहां से आप ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. इसके अलावा कई प्राइवेट कंपनियां कॉन्ट्रैक्ट बेस पर भी ग्राउंड स्टाफ जैसी पोस्ट के लिए भर्ती करती हैं. सिक्योरिटी जॉब्स के लिए कर्मचारी चयन आयोग के जरिए भर्ती होती है.

कौन से कोर्स करने चाहिए?

अगर आप एयरपोर्ट जॉब पाना चाहते हैं तो सही कोर्स करना बेहद जरूरी है.

  • डिप्लोमा इन एविएशन हॉस्पिटैलिटी
  • एयरपोर्ट मैनेजमेंट कोर्स
  • ग्राउंड स्टाफ सर्विस कोर्स

इन कोर्स के जरिए आपको इंडस्ट्री से जुड़ी ट्रेनिंग मिलती है, जिससे नौकरी मिलने की संभावना बढ़ जाती है.

कितनी सैलरी मिलती है?

एयरपोर्ट जॉब में सैलरी काफी आकर्षक होती है और अनुभव के साथ बढ़ती जाती है. ग्राउंड स्टाफ को लगभग 20000 से 40000 रुपये तक सैलरी मिलती है. केबिन क्रू को 25000 से लेकर 1 लाख रुपये तक सैलरी मिल सकती है. ऑपरेशन स्टाफ को 30000 से 60000 रुपये तक मिलते हैं. एयर ट्रैफिक कंट्रोल अधिकारी को 40000 से 1.5 लाख रुपये तक सैलरी मिल सकती है.