menu-icon
India Daily

गर्मियों में भी नहीं पिघलेगा मेकअप, फ्रेश और ग्लोइंग दिखने के लिए फॉलो करें ये मेकअप हैक्स

गर्मियों में मेकअप जल्दी खराब हो जाता है, लेकिन सही स्किन प्रेप, हल्के प्रोडक्ट्स और सेटिंग टिप्स अपनाकर आप इसे लंबे समय तक टिकाए रख सकते हैं. आइए इस खबर में गर्मियों के लिए बेस्ट मेकअप टिप्स.

babli
Edited By: Babli Rautela
गर्मियों में भी नहीं पिघलेगा मेकअप, फ्रेश और ग्लोइंग दिखने के लिए फॉलो करें ये मेकअप हैक्स
Courtesy: Pinterest

गर्मियों का मौसम जहां धूप और पसीने के कारण परेशानी बढ़ाता है, वहीं मेकअप को लंबे समय तक टिकाए रखना भी एक बड़ा चैलेंज बन जाता है. सुबह किया गया मेकअप कुछ ही घंटों में फीका पड़ जाता है और चेहरा थका हुआ नजर आने लगता है. लेकिन अगर आप सही तरीके और छोटे-छोटे हैक्स अपनाएं, तो आपका मेकअप पूरे दिन फ्रेश और स्मूद बना रह सकता है. आइए जानते हैं कुछ आसान लेकिन बेहद असरदार टिप्स जो गर्मियों में आपके मेकअप को लंबे समय तक टिकाए रखेंगे.

स्किन प्रेप से करें सही शुरुआत

मेकअप तभी टिकता है जब आपकी स्किन सही तरीके से तैयार हो. सबसे पहले एक माइल्ड फेसवॉश से चेहरा साफ करें ताकि धूल और ऑयल हट जाए. इसके बाद टोनर का इस्तेमाल करें, जिससे पोर्स टाइट होते हैं और स्किन स्मूद बनती है. गर्मियों में हमेशा हल्का और ऑयल फ्री मॉइस्चराइज़र लगाएं. अगर आपकी स्किन ज्यादा ऑयली है तो मेकअप से पहले कुछ सेकंड के लिए बर्फ चेहरे पर लगाएं. इससे पसीना कम आएगा और मेकअप ज्यादा देर टिकेगा.

प्राइमर को बिल्कुल न करें स्किप

प्राइमर मेकअप का सबसे जरूरी हिस्सा होता है. यह स्किन को स्मूद बनाता है और मेकअप को लंबे समय तक टिकने में मदद करता है. खासतौर पर टी जोन यानी माथा, नाक और ठुड्डी पर प्राइमर जरूर लगाएं क्योंकि यहां सबसे ज्यादा ऑयल आता है. गर्मियों में मैट प्राइमर का इस्तेमाल करना बेहतर रहता है क्योंकि यह ऑयल कंट्रोल करता है और मेकअप को पिघलने नहीं देता.

हल्का और वॉटरप्रूफ मेकअप चुनें

गर्मियों में हैवी फाउंडेशन लगाने से मेकअप जल्दी खराब हो सकता है. इसलिए हल्के प्रोडक्ट्स जैसे बीबी क्रीम या टिंटेड मॉइस्चराइज़र का इस्तेमाल करें. इसके साथ ही वॉटरप्रूफ काजल, मस्कारा और आईलाइनर चुनें ताकि पसीने में भी आपका मेकअप फैले नहीं. कम प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करने से आपका लुक नेचुरल और फ्रेश दिखता है.

मेकअप को लंबे समय तक टिकाने के लिए सेटिंग बहुत जरूरी होती है. फाउंडेशन और कंसीलर लगाने के बाद ट्रांसलूसेंट पाउडर से हल्का सेट करें. इसके बाद सेटिंग स्प्रे का इस्तेमाल करें. यह पूरे मेकअप को लॉक कर देता है और पसीने से बचाने में मदद करता है. यह तरीका खासकर उन लोगों के लिए फायदेमंद है जो लंबे समय तक बाहर रहते हैं.

ब्लॉटिंग पेपर रखें हमेशा साथ

गर्मियों में चेहरे पर ऑयल आना बहुत आम है. ऐसे में बार बार फेस वॉश करना या पाउडर लगाना सही नहीं होता. ब्लॉटिंग पेपर का इस्तेमाल करें और जब भी ऑयल दिखे, उसे हल्के से टैप करें. इससे एक्स्ट्रा ऑयल हट जाता है और मेकअप खराब नहीं होता.

बार बार मेकअप को टच करने से वह पैची हो सकता है. इसलिए जरूरत पड़ने पर ही हल्का टचअप करें. अगर आप इन टिप्स को फॉलो करती हैं तो आपका मेकअप पूरे दिन फ्रेश, स्मूद और ग्लोइंग बना रहेगा.