menu-icon
India Daily

CSK vs RR Match Live Streaming: गुवहाटी में होगी सीएसके-आरआर के बीच टक्कर, इस प्लेटफॉर्म पर देखें लाइव स्ट्रीमिंग

सोमवार की शाम आईपीएल 2026 का तीसरा मुकाबला गुवहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाएगा. इस मैच से पहले आईए जानते हैं फैंस इसका लाइव प्रसारण कहां देख सकते हैं.

Meenu Singh
Edited By: Meenu Singh
CSK vs RR Match Live Streaming: गुवहाटी में होगी सीएसके-आरआर के बीच टक्कर, इस प्लेटफॉर्म पर देखें लाइव स्ट्रीमिंग
Courtesy: ANI

गुवाहाटी: IPL 2026 धीरे-धीरे अपनी रफ्तार पकड़ रहा है आज लीग का तीसरा मैच चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच गुवहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है. पिछले साल दोनों टीमों का प्रदर्शन कुछ खास नहीं था. बता दें पिछले साल चेन्नीई सुपर किंग्स अंकतालिका में जहां दसवें पायदान पर अपने खेल समाप्त किया था तो वहीं दूसरी ओर राजस्थान रॉयल्स ने नवें पायदान पर थी.

इसलिए दोनों टीमें इस बार अपनी पूरी तैयारी के साथ मैदान पर उतरेंगी. लेकिन उससे पहले जानते हैं कि फैंस मैच के लाइव प्रसारण का लुत्फ किस प्लेटफॉर्म पर उठा सकते हैं. 

CSK vs RR के बीच मैच कब खेला जाएगा?

CSK vs RR के बीच आईपीएल 2026 का मैच 30 मार्च, 2026 को खेला जाएगा.

CSK vs RR के बीच मैच कहां खेला जाएगा?

CSK vs RR के बीच IPL 2026 का मैच बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम, गुवाहाटी में खेला जाएगा. 

CSK vs RR के बीच मैच कितने बजे शुरू होगा?

CSK vs RR के बीच IPL 2026 सीजन का तीसरा मैच भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे शुरू होने वाला है.

CSK vs RR के बीच टॉस किस समय होगा?

CSK vs RR के बीच आईपीएल 2026 मैच का टॉस भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे होगा.

CSK vs RR  मैच किस टीवी चैनल पर प्रसारित होगा?

CSK vs RR के बीच आईपीएल 2026 का मैच भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर प्रसारित किया जाएगा.

CSK vs RR आईपीएल 2026 मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहां होगा?

CSK vs RR के बीच आईपीएल 2026 का मैच जियो सिनेमा ऐप और वेबसाइट पर लाइव स्ट्रीम किया जाएगा.

CSK vs RR स्क्वाड

RR: रियान पराग (कप्तान), शुभम दुबे, वैभव सूर्यवंशी, डोनोवन फरेरा, लुआन-ड्रे प्रीटोरियस, रवि सिंह, अमन राव पेराला, शिम्रोन हेटमायर, यशस्वी जयसवाल, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), युद्धवीर सिंह चरक, रवींद्र जड़ेजा, दासुन शनाका, जोफ्रा आर्चर, तुषार देशपांडे, क्वेना मफाका, रवि बिश्नोई, सुशांत मिश्रा, यशराज पुंजा, विग्नेश पुथुर, ब्रिजेश शर्मा, एडम मिल्ने, कुलदीप सेन, संदीप शर्मा, नंद्रे बर्गर

CSK: रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), एमएस धोनी (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), डेवाल्ड ब्रेविस, आयुष म्हात्रे, कार्तिक शर्मा, सरफराज खान, उर्विल पटेल, जेमी ओवरटन, रामकृष्ण घोष, प्रशांत वीर, मैथ्यू विलियम शॉर्ट, अमन खान, जैक फॉल्क्स, शिवम दुबे, खलील अहमद, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, मुकेश चौधरी, श्रेयस गोपाल, गुरजापनीत सिंह, अकील होसेन, मैट हेनरी, राहुल चाहर, स्पेंसर जॉनसन
 

Topics