menu-icon
India Daily

सरकारी नौकरी का है सपना? एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर के पद पर करें अप्लाई, जानें योग्यता और सिलेक्शन प्रोसेस

Government Jobs: अगर आप सरकारी नौकरी की तलाश में हैं तो एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर के पद पर अप्लाई कर सकते हैं. हर साल एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर पद के लिए वैकेंसी निकाली जाती हैं. ऐसे में उम्मीदवार की आयु सीमा 21 साल से 30 साल की बीच होनी चाहिए. इसके साथ उनके पास किसी भी मान्यता प्राप्त कॉलेज या यूनिवर्सिटी से किसी भी स्ट्रीम में ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए.

India Daily Live
सरकारी नौकरी का है सपना? एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर के पद पर करें अप्लाई, जानें योग्यता और सिलेक्शन प्रोसेस
Courtesy: Freepik

Administrative Officer: भारत में कई लोगों का सरकारी नौकरी पाने का सपना होता है. इसके लिए सभी युवा शुरू से ही खूब मेहनत करते हैं लेकिन इसमें सफल कुछ लोग ही हो पाते हैं. अगर आप भी सरकारी नौकरी करना चाहते हैं तो बीमा क्षेत्र एवं इंश्योरेंस कंपनियों में एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर के पद पर नौकरी कर सकते हैं. हर साल एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर पद के लिए वैकेंसी निकाली जाती हैं.

अगर आको इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि एडमिनिस्ट्रेशन ऑफिसर कैसे बन सकते हैं. इसके साथ योग्यता और चयन प्रोसेस के बारे में जानकारी देंगे.

योग्यता और आयु सीमा

जो उम्मीदवार एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर के पद प र नौकरी पाना चाहते हैं उनके पास किसी भी मान्यता प्राप्त कॉलेज या यूनिवर्सिटी से किसी भी स्ट्रीम में ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए. इसके साथ उनके पास कंप्यूटर की बेसिक जानकारी होनी चाहिए. एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर पद पर अप्लाई करने के लिए आयु सीमा 21 साल से 30 साल की बीच होनी चाहिए. reserved category वाले उम्मीदवार को आयु सीमा में छूट दी जाएगी.

ऑनलाइन एग्जाम

एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर के पद पर सिलेक्ट होने के लिए सबसे पहले उम्मीदवार को ऑनलाइन एग्जाम क्लियर करना होगा. इस एग्जाम में 200 MCQ पूछे जाएंगे. प्रत्येक सवाल के लिए 1 अंक दिया जाएगा. इस एग्जाम को पूरा करने के लिए उम्मीदवार को 2 घंटे दिए जाएंगे.

मेरिट लिस्ट होगी तैयार

जिस उम्मीदवार को ऑनलाइन एग्जाम में कटऑफ से ज्यादा मार्क्स आएंगे उन्हें इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा. आखिर में कैंडिडेट को परफॉर्मेंस के आधार पर मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी. इसके बाद उम्मीदवारों का नाम इस लिस्ट में दर्ज होगा उनको रिक्त पदों पर तैनात किया जाएगा.