Jobs: दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए एक शानदार अवसर सामने आया है. दयाल सिंह इवनिंग कॉलेज ने विभिन्न नॉन-टीचिंग पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है. इस भर्ती अभियान के तहत 12वीं पास से लेकर ग्रेजुएट तक के उम्मीदवारों को दिल्ली यूनिवर्सिटी का हिस्सा बनने का बेहतरीन मौका मिल रहा है. आवेदन की प्रक्रिया 28 फरवरी 2026 से शुरू हो चुकी है.
दयाल सिंह इवनिंग कॉलेज द्वारा शुरू की गई इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से मुख्य रूप से सीनियर पर्सनल असिस्टेंट, असिस्टेंट, जूनियर असिस्टेंट और लाइब्रेरी अटेंडेंट के पदों को भरा जाएगा. इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की अधिकतम आयु सीमा पदानुसार 32 से 35 वर्ष तक निर्धारित की गई है.
योग्य उम्मीदवारों का अंतिम चयन लिखित परीक्षा और पद की आवश्यकता के अनुसार आयोजित होने वाले स्किल टेस्ट, जैसे टाइपिंग या स्टेनोग्राफी के प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा.
सीनियर पर्सनल असिस्टेंट: किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी/इंस्टीट्यूट से बैचलर डिग्री. किसी यूनिवर्सिटी/रिसर्च इंस्टीट्यूट/सेंट्रल/स्टेट/PSU या दूसरे ऑटोनॉमस इंस्टीट्यूशन में लेवल 6 या लेवल 5 पर पर्सनल असिस्टेंट के तौर पर कम से कम तीन साल का अनुभव या लेवल 4 पर स्टेनोग्राफर के तौर पर पांच साल का अनुभव. स्टेनोग्राफी की स्पीड इंग्लिश में 120 शब्द प्रति मिनट और हिंदी में 100 शब्द प्रति मिनट होनी चाहिए. इंग्लिश/हिंदी टाइपिंग की जानकारी भी जरूरी है. कंप्यूटर एप्लीकेशन की जानकारी भी जरूरी है.
असिस्टेंट: बैचलर डिग्री के साथ जूनियर असिस्टेंट या बराबर की पोस्ट पर दो साल का अनुभव. टाइपिंग स्पीड इंग्लिश में 35 शब्द प्रति मिनट और हिंदी में 30 शब्द प्रति मिनट होनी चाहिए.
जूनियर असिस्टेंट: किसी मान्यता प्राप्त इंस्टीट्यूट से बैचलर डिग्री। कंप्यूटर ऑपरेशन की जानकारी और टाइपिंग स्पीड इंग्लिश में 35 शब्द प्रति मिनट और हिंदी में 30 शब्द प्रति मिनट होनी चाहिए.
लाइब्रेरी अटेंडेंट: किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास। लाइब्रेरी साइंस में सर्टिफिकेट कोर्स पूरा किया हो.
इस रिक्रूटमेंट के लिए एप्लीकेशन प्रोसेस 28 फरवरी को शुरू होगा और 21 मार्च, को खत्म होगा. आप इस दौरान कभी भी अप्लाई कर सकते हैं. जनरल/अनरिजर्व्ड कैंडिडेट्स को 800 रुपए की ऑनलाइन एप्लीकेशन फीस देनी होगी. OBC (NCL)/EWS/SC/ST/PWD/महिला उम्मीदवारों को 600 रुपए की एप्लीकेशन फीस देनी होगी.