नई दिल्ली: केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी अपडेट सामने आई है. सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन जल्द ही CTET फरवरी 2026 परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी करेगा. यह एडमिट कार्ड केवल आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर उपलब्ध कराया जाएगा. एडमिट कार्ड परीक्षा से पहले का सबसे जरूरी दस्तावेज होता है. इसमें उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, परीक्षा केंद्र, परीक्षा समय और जरूरी निर्देश दर्ज होते हैं. इसके बिना किसी भी उम्मीदवार को परीक्षा हॉल में प्रवेश नहीं मिलेगा.
CBSE ने CTET परीक्षा से पहले प्री एडमिट कार्ड जारी किया था. इसका उद्देश्य उम्मीदवारों को उनके परीक्षा शहर की जानकारी देना था. अब अंतिम एडमिट कार्ड जारी होने के बाद उम्मीदवारों को उनके सटीक परीक्षा केंद्र और शिफ्ट की जानकारी मिल जाएगी.
CTET का 21वां वर्जन 7 और 8 फरवरी 2026 को आयोजित किया जाएगा. यह परीक्षा देश भर के 140 शहरों में कराई जाएगी. परीक्षा दो दिनों तक चलेगी और हर दिन दो शिफ्ट में आयोजित होगी.
7 फरवरी 2026
सुबह की शिफ्ट 9.30 से 12.00 बजे तक
दोपहर की शिफ्ट 2.30 से 5.00 बजे तक
8 फरवरी 2026
सुबह की शिफ्ट 9.30 से 12.00 बजे तक
दोपहर की शिफ्ट 2.30 से 5.00 बजे तक
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अपनी शिफ्ट और समय की जानकारी एडमिट कार्ड में ध्यान से जांच लें.
CTET एडमिट कार्ड पहचान पत्र की तरह काम करता है. इसमें दी गई जानकारी के आधार पर ही उम्मीदवार को परीक्षा केंद्र में प्रवेश मिलता है. इसके साथ एक वैध फोटो पहचान पत्र ले जाना भी अनिवार्य होता है.
उम्मीदवार नीचे बताए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं.