menu-icon
India Daily

दुनिया की 9 बिना मेहनत वाली नौकरियां, जहां आराम के भी मिलते हैं पैसे! काम कम और कमाई लाखों में

दुनिया में ज्यादातर लोग कड़ी मेहनत करके अपनी रोजी-रोटी कमाते हैं, लेकिन कुछ ऐसी अनोखी नौकरियां भी हैं जहां काम का तरीका बेहद अलग है.

reepu
Edited By: Reepu Kumari
दुनिया की 9 बिना मेहनत वाली नौकरियां, जहां आराम के भी मिलते हैं पैसे! काम कम और कमाई लाखों में
Courtesy: Grok

नई दिल्ली: दुनिया में नौकरी का मतलब आमतौर पर मेहनत, जिम्मेदारी और समय देना होता है. लोग अपनी पसंद और योग्यता के हिसाब से अलग-अलग क्षेत्रों में काम करते हैं और इसके बदले उन्हें वेतन मिलता है. लेकिन क्या आपने कभी ऐसी नौकरी के बारे में सुना है, जहां आराम करना, लोगों के साथ समय बिताना या खाने का स्वाद लेना भी कमाई का जरिया बन सकता है. आज के समय में रोजगार के कई नए और अनोखे विकल्प सामने आए हैं. कुछ नौकरियां ऐसी हैं जिन्हें सुनकर शायद आपको यकीन करना मुश्किल हो जाए. इन कामों में मेहनत का तरीका आम नौकरियों से काफी अलग है, लेकिन इनसे होने वाली कमाई काफी आकर्षक हो सकती है.

गले लगाकर कमाई करने का मौका

ऑस्ट्रेलिया की मिसी रॉबिनसन एक मेंटल हेल्थ एक्टिविस्ट और लाइसेंस कडल थेरेपिस्ट हैं. उनका काम लोगों को भावनात्मक सहारा देने के लिए गले लगाना है. वह अपने क्लाइंट्स के साथ समय बिताती हैं और कडल थेरेपी के जरिए उन्हें मानसिक आराम देने की कोशिश करती हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक रात के सेशन के लिए वह 1.5 लाख रुपये से ज्यादा फीस ले सकती हैं.

कुछ न करने की नौकरी भी मौजूद

जापान में एक शख्स ऐसी नौकरी करता है, जिसमें उसे सिर्फ लोगों का साथ देना होता है. लोग उसे किराए पर लेते हैं ताकि वह उनके साथ समय बिता सके, बातचीत कर सके और उनकी बातें सुन सके. इस काम में किसी खास मेहनत की जरूरत नहीं होती, लेकिन लोगों को अकेलेपन से बाहर निकालने में यह भूमिका मददगार मानी जाती है.

सोने और टीवी देखने के भी मिलते हैं पैसे

जहां ज्यादा सोने पर अक्सर लोगों को डांट सुननी पड़ती है, वहीं एक कंपनी ऐसी भी है जो लोगों को सोने के लिए हायर करती है. लग्जरी बेड कंपनी क्राफ्टेड बेड्स अपने उत्पादों की टेस्टिंग के लिए लोगों को नियुक्त करती है. इसमें कर्मचारियों को दिन में करीब 6 घंटे बेड पर आराम करना होता है. कंपनी उन्हें समय बिताने के लिए टीवी जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध कराती है और इसके बदले अच्छी सैलरी देती है.

यास आइसलैंड के ब्रांड एंबेसडर की नौकरी

संयुक्त अरब अमीरात की राजधानी अबू धाबी स्थित यास आइसलैंड के ब्रांड एंबेसडर की नौकरी भी काफी आकर्षक मानी जाती है. इस पद के लिए वेतन करीब 100,000 डॉलर यानी लगभग 80 लाख रुपये तक बताया जाता है. इसके अलावा कई दूसरी सुविधाएं भी मिलती हैं. इस पद के लिए उम्मीदवारों का चयन प्रतियोगिता के माध्यम से किया जाता है.

लाइब्रेरियन से लेकर वॉइस आर्टिस्ट तक

लाइब्रेरियन की नौकरी देखने में आसान लग सकती है, लेकिन इसमें किताबों और अन्य सामग्री को व्यवस्थित रखने की जिम्मेदारी होती है. शुरुआत में इस क्षेत्र में 20 से 30 हजार रुपये प्रति माह तक वेतन मिल सकता है. अनुभव और लाइब्रेरी साइंस में उच्च शिक्षा के बाद कमाई बढ़ सकती है.

वहीं, वॉइस आर्टिस्ट अपनी आवाज के हुनर से अच्छी कमाई कर सकते हैं. विज्ञापन, फिल्म, टीवी शो और वीडियो गेम्स में आवाज देने वाले कलाकारों की मांग लगातार बढ़ रही है. उनकी कमाई कई बार 1500 रुपये प्रति घंटे से लेकर 5000 रुपये या उससे अधिक तक हो सकती है.

आइसक्रीम टेस्टिंग और फूड स्टाइलिंग भी है करियर

आइसक्रीम टेस्टर का काम कंपनी के नए और पुराने उत्पादों के स्वाद, गुणवत्ता और बनावट की जांच करना होता है. उन्हें नए फ्लेवर तैयार करने में भी योगदान देना पड़ता है. इस क्षेत्र में सालाना कमाई करीब 28 लाख से 78 लाख रुपये तक पहुंच सकती है.

इसके अलावा फूड स्टाइलिस्ट भी एक रचनात्मक करियर है. विज्ञापनों, फिल्मों और फोटोशूट के लिए खाने को आकर्षक दिखाना इनकी जिम्मेदारी होती है. इस क्षेत्र में अनुभवी लोगों की सालाना कमाई 19 लाख से 75 लाख रुपये तक हो सकती है.

टेप ऑपरेटर का काम भी है खास

टेप ऑपरेटर का काम भी कई लोगों को आसान लग सकता है. इसमें डिजिटल कॉपी को सर्वर पर अपलोड करना और रिकॉर्डिंग से जुड़े काम संभालना होता है. यह नौकरी पार्ट टाइम और फुल टाइम दोनों तरह से की जा सकती है. कुछ जगहों पर इस काम के लिए प्रति घंटे अच्छी रकम का भुगतान किया जाता है.