खाड़ी के देशों में बारिश बेहद कम होती है लेकिन दुबई में इतनी बारिश हुई कि कई रिकॉर्ड टूट गए. संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में मंगलवार को भारी बारिश हुई है. पहली बार ऐसा हुआ कि सड़कें लबालब बारिश की वजह से भर गईं और गाड़ियां डूबी नजर आने लगीं. एयरपोर्ट के अंदर इतना पानी जमा हो गया कि काफी देर तक उडानें रद्द रहीं.
दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट ने खुद इसकी जानकारी सोशल मीडिया पर दी है. अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर एयरपोर्ट एडमिनिस्ट्रेशन ने लिखा, 'तेज तूफान की वजह से 25 मिनट तक फ्लाइट डिले रही. एक बार फिर इसे शुरू किया गया है. एयर पोर्ट की ओर जाने वाली सड़कों पर बाढ़ आ गई है. मौसम विभाग का कहना है कि ऐसा ही मौसम सुबह भी रहेगा.'
क्या कह रही एयरपोर्ट अथॉरिटी?
नोटिफिकेशन में कहा गया है, 'अपनी एयरलाइन के साथ फ्लाइट स्टेटस चेक करते रहें. एयरपोर्ट पर समय से पहले आएं. ज्यादा से ज्यादा दुबई मेट्रो का इस्तेमाल करें.'
दुबई में हुई है कितनी बारिश?
AP की एक रिपोर्ट के मुताबिक दुबई में करीब 120 मिलीमीटर (4.75 इंच) से ज्यादा बारिश हुई है. खाड़ी देशों में इतनी बारिश आमतौर पर नहीं होती है. दुबई में अभी और तेज बारिश होगी. दुबई में बाढ़ जैसी स्थिति बन जाएगी. दुबई में बाढ़ की वजह से रेस्क्यू टीम और पुलिसकर्मी पेट्रोलिंग कर रहे हैं. आसमान में बिजली तड़क रही है.
Hmmm. Dubai got a year’s worth of rain in 4 hours. Maybe it really is time to ‘transition away from fossil fuels’ https://t.co/FMI7sXogka
— Bill McKibben (@billmckibben) April 16, 2024
Dubai Airport right now
— Science girl (@gunsnrosesgirl3) April 16, 2024
pic.twitter.com/FX992PQvAU
Due to road blockages and flooding, we're experiencing a high volume of guests unable to reach #DXB for their departing flights.
— DXB (@DXB) April 16, 2024
We're working continuously to restore normal operations, and have also arranged refreshments for guests currently at the airport, where possible.
स्कूल बंद, वर्क फ्रॉम होम मोड में लौटा दुबई
बारिश इतनी तेज हुई है कि संयुक्त अरब अमीरात के स्कूल बंद रहे और कर्मचारी घर से काम कर रहे हैं. कुछ सड़कें पानी में बुरी तरह से डूबी हैं. कई गाड़ियां तैर रही हैं. पानी निकालने के लिए टैंकर और ट्रकों का इस्तेमाल किया जा रहा है. कुछ घरों में पानी घुसा है. लोगों को शेल्टर होम में रुकना पड़ रहा है.
अरब में नहीं होती है ऐसी बारिश
अरब अमीरात में बारिश असामान्य है. खाड़ी के देश रेगिस्तान के लंबे-लंबे मैदानों पटे रहते हैं, वहां पानी भी खरीदकना पड़ता है. अनियमित बारिश की वजह से वहां की सड़कें पानी को बाहर निकालने के लिए नहीं तैयार की गई हैं. वहां का ड्रेनेज सिस्टम बेहद कमजोर है. इसी वजह से हल्की बारिश में भी वहां चलना मुहाल हो जाता है.
कहां जानलेवा बनी है बारिश?
खाड़ी देश ओमान में हाल के दिनों में बारिश हुई थी, जिसमें 18 से ज्यादा लोग मारे गए ते. इसमें कुछ लोग पानी में बह गए थे, जिसमें स्कूली बच्चे भी शामिल थे. पर्यावरणविदों का कहना है कि जलवायु परिवर्तन की वजह से अरब में अब बारिश इस हद तक होने लगी है.