menu-icon
India Daily

'मैं GOD हूं...' व्हाइट हाउस के बाहर फायरिंग करने वाले शख्स की पहली तस्वीर आई सामने, टारगेट पर थे ट्रंप

कल रात व्हाइट हाउस के बाहर सीक्रेट सर्विस चेकपॉइंट पर गोलीबारी से हरकंप मच गया था. इस घटना के बाद सुरक्षा एजेंसी तुरंत हरकत में आई उस हमलावर की पचान में जुट गई है. अब उस बंदूकधारी की पहचान कर ली गई है. 

Meenu Singh
Edited By: Meenu Singh
'मैं GOD हूं...' व्हाइट हाउस के बाहर फायरिंग करने वाले शख्स की पहली तस्वीर आई सामने, टारगेट पर थे ट्रंप
Courtesy: X (@ZainSM8) & Pinterest

नई दिल्ली: कल रात व्हाइट हाउस के बाहर सीक्रेट सर्विस चेकपॉइंट पर गोलीबारी से हरकंप मच गया था. इस घटना के बाद सुरक्षा एजेंसी तुरंत हरकत में आई उस हमलावर की पचान में जुट गई है. अब उस बंदूकधारी की पहचान कर ली गई है. 

रिपोर्ट्स के अनुसार, हमलावर की पहचान 21 वर्षीय Nasir Best के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि वह लंबे समय से व्हाइट हाउस के आसपास घूमता रहता था और सुरक्षा जांच चौकियों के पास उसकी गतिविधियों को लेकर सीक्रेट सर्विस के अधिकारी पहले भी उसे रोक चुके थे. बताया जा रहा है कि उसके निशाने पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप थे. 

खुद को मानता था यीशु 

जांचकर्ताओं का कहना है कि बेस्ट खुद को यीशु मसीह का आधुनिक अवतार मानता था, जिससे उसकी मानसिक स्थिति को लेकर गंभीर सवाल उठे हैं.  शुरुआती जांच में सामने आया है कि हमलावर मानसिक रूप से अस्थिर था और पहले भी कई बार संदिग्ध गतिविधियों के कारण सुरक्षा एजेंसियों की नजर में आ चुका था.

अचानक शुरू की गोलीबारी

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बेस्ट ने अचानक हथियार निकालकर फायरिंग शुरू कर दी. गोलीबारी में कम से कम एक राहगीर गंभीर रूप से घायल हो गया. मौके पर मौजूद सीक्रेट सर्विस एजेंटों ने बिना देरी किए जवाबी कार्रवाई की और हमलावर को रोकने में सफलता हासिल की. इस दौरान बेस्ट भी घायल हो गया.

अस्पताल में हुई मौत

घटना के बाद घायल हमलावर को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. फिलहाल घायल व्यक्ति का इलाज जारी है और उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है.

FBI कर रही जांच

घटना के तुरंत बाद Federal Bureau of Investigation ने भी जांच शुरू कर दी है. एफबीआई निदेशक काश पटेल ने कहा कि एजेंसी इस मामले में सीक्रेट सर्विस के साथ मिलकर जांच कर रही है. उन्होंने भरोसा दिलाया कि जैसे-जैसे नई जानकारी सामने आएगी, जनता को उससे अवगत कराया जाएग.

पटेल ने X पर एक पोस्ट के माध्यम से कहा, 'एफबीआई घटनास्थल पर मौजूद है और व्हाइट हाउस परिसर के पास हुई गोलीबारी की घटना पर प्रतिक्रिया देने में सीक्रेट सर्विस का सहयोग कर रही है - जैसे ही हमें जानकारी मिलेगी, हम जनता को अपडेट करते रहेंगे.'