T20 World Cup 2026

इस इस्लामिक देश में सबसे ज्यादा अकेले जाना पसंद करते हैं भारतीय, रिपोर्ट में खुलासा 

Indian Solo Travellers: भारतीय लोगों के ट्रैवल से जुड़ी एक रिपोर्ट सामने आई है. इस रिपोर्ट में भारत के सोलो ट्रैवलर्स किस देश की यात्रा सबसे ज्यादा करते हैं बताया गया है.

India Daily Live

Indian Solo Travellers: हाल ही में एक रिपोर्ट सामने आई है जिसमें पता चला है कि भारतीय सबसे ज्यादा अकेले किस देश की यात्रा करते हैं. रिपोर्ट के मुताबिक, भारत के सोलो ट्रैवलर्स यानी वे लोग जो अकेले ट्रिप पर जाना पसंद करते हैं सबसे ज्यादा इस्लामिक देश की यात्रा करना पसंद करते हैं. भारत के सोलो ट्रैवलर्स सबसे ज्यादा संयुक्त अरब अमीरात ( UAE) की यात्रा पर जाना पसंद करते हैं. इसके अलावा सोलो ट्रैवलर्स की लिस्ट में मिस्र, वियतनाम और सिंगापुर जैसे देश भी शामिल हैं.

ऑनलाइन वीजा एप्लीकेशन पोर्टल Atyls ने अपनी पेश की गई रिपोर्ट ने बताया है कि भारत के सोलो ट्रैवलर्स ने सबसे ज्यादा UAE के लिए अप्लाई किया है. यूएई का वीजा आवेदन करने वालों में 65 फीसदी सोलो ट्रैवलर्स हैं. वहीं, 60 परसेंट सोलो यात्री मिस्र और 40 परसेंट लोग सिंगापुर जाना पसंद करते हैं. यह रिपोर्ट इस साल Atyls पोर्टल पर गर्मियों में वीजा आवेदन करने वाले लोगों पर बेस्ड है.  

Atyls एक मोबाइल बेस्ड एप्लीकेशन है जिसके माध्यम से यूजर्स 133 देशों से ज्यादा देशों के लिए  ई-वीजा ले सकते हैं. इस रिपोर्ट में सामूहिक टूर की भी चर्चा की गई है. इसमें सबसे ज्यादा आवेदन मिस्र 30 फीसदी, यूएई 20 फीसदी, सिंगापुर के लिए 25 फीसदी प्राप्त किए गए हैं. 

रिपोर्ट के अनुसार, वीजा आवेदन में पुरुषों का दबदबा है. पुरुषों ने जहां 77 फीसदी यूएई के लिए आवेदन किया तो 71 फीसदी ने सिंगापुर के लिए आवेदन किया. महिलाओं में यह आंकड़ा थोड़ा कम रहा. 30 फीसदी महिला यात्रियों ने सिंगापुर के वीजा के लिए आवेदन किया. वहीं, 25 परसेंट महिलाओं ने यूएई के लिए आवेदन किया. 

रिपोर्ट के अनुसार, यूएई, बेंगलुरु, मुंबई, दिल्ली, हैदराबाद के सोलो ट्रैवलर्स के लिए पसंदीदा जगह है. वहीं वियतनाम और सिंगापुर जैसे देशों के अधिकांश आवेदन मुंबई, बेंगलुरु, और दिल्ली जैसे शहरों से थे.