menu-icon
India Daily

नासा ने बता दिया कब होगी सुनीता विलियम्स और बैरी विल्मोर की अंतरिक्ष से वापसी, जानिए

सुनीता विलियम्स और बैरी विल्मोर आरसीएस थ्रस्टर्स के सफल टेस्ट के बाद इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन में फंस गया. जिसके बाद नासा की चिंता काफी बढ़ गई. हालांकि इस बीच एक उम्मीद की किरण नजर आई है. इन दोनों अंतरिक्ष यात्री को धरती पर वापस लाने के लिए फ्लाइट टेस्ट रेडीनेस रिव्यू भी अगले हफ्ते के लिए शेड्यूल किया गया है. इसमें हाट फायर टेस्ट से जुड़े आंकड़ो का परीक्षण किया जाएगा. जिसे ये दोनों जल्द वापस आ सकते हैं.

India Daily Live
नासा ने बता दिया कब होगी सुनीता विलियम्स और बैरी विल्मोर की अंतरिक्ष से वापसी, जानिए
Courtesy: Social Media

अंतरिक्ष में फंसी सुनीता विलियम्स की वापसी का रास्ता खुल गया है. बोइंग का स्टार लाइन स्पेसक्राफ्ट बहुत जल्द ही वापसी की उड़ान भरने वाला है. सुनीता विलियम्स और बैरी विल्मोर आरसीएस थ्रस्टर्स के सफल टेस्ट के बाद इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन में फंस गया. इसके बाद इन दोनों को वापस लाने का प्रयास जारी है, इसी क्रम में इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन पर खड़े स्पेसक्राफ्ट से जुड़े कुछ अहम टेस्ट किए गए. यह टेस्ट फ्लाइट डायरेक्टर कोल महरिंग के निर्देशन में हुए हैं. इस टेस्ट के रिजल्ट्स काफी पॉजिटिव रहे हैं और इसने अंतरिक्ष यात्रियों की जल्द वापसी की एक उम्मीद जग गई है.

अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने बताया कि जून महीने से ही सुनीता विलियम्स और बैरी विल्मोर अंतरिक्ष में फंसे हुए हैं. दोनों अंतरिक्ष यात्री बोइंग स्टारलाइनर कमर्शियल स्पेसक्राफ्ट पर सवार होकर 5 जून को अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पहुंचे थे. स्पेस में उनका मिशन मात्र 10 दिनों का था लेकिन स्टारलाइनर में खराबी के कारण पिछले डेढ़ महीने से अंतरिक्ष में फंस गए हैं. दरअसल स्टारलाइनर में पांच जगहों से हीलियम गैस लीक कर रही थी, जिसकी वजह से स्पेसक्राफ्ट का रिएक्शन कंट्रोल सिस्टम काम करना बंद कर दिया.

सुनीता विलियम्स की जल्द होगी अंतरिक्ष से वापसी

स्टारलाइनर में खराबी आने की वजह से सुनीता और विल्मोर के स्पेस स्टेशन पर प्रवाल को 50 दिनों के लिए बढ़ा दिया गया है. घर वापसी के लिए तैयारी में जुटी सुनीता और उनके साथी विल्मोरे दो और परीक्षण में शामिल होंगे. यह परीक्षण अगले हफ्ते होगा, जिसमें उन दोनों को सुरक्षित लैंडिंग और स्मूथ ट्रांजिशन के बारे में किया जाना है.

अगस्त में धरती पर लौट सकते हैं दोनों अंतरिक्ष यात्री

इसके अलावा फ्लाइट टेस्ट रेडीनेस रिव्यू भी अगले हफ्ते के लिए शेड्यूल किया गया है. इसमें हाट फायर टेस्ट से जुड़े आंकड़ो का परीक्षण किया जाएगा. हालांकि वापसी के लिए अभी किसी तारीख का ऐलान नहीं किया गया है लेकिन अनुमान जताया जा रहा है कि अगस्त में सुनीता विलियम्स और विल्मोर धरती पर लौट सकते हैं.