menu-icon
India Daily

USA Student Visa: भारत में अमेरिकी दूतावास ने बनाया नया रिकॉर्ड, एक साल में 1,40,000 से ज्यादा छात्रों को दिया वीजा 

USA Student Visa: भारत में स्थित अमेरिकी दूतावास ने बीते एक साल में रिकॉर्ड स्टूडेंट वीजा जारी किये हैं. यह पिछले साल अक्टूबर 2022 से सितंबर 2023 की अवधि के दौरान जारी किए गए हैं.

Shubhank Agnihotri
USA Student Visa: भारत में अमेरिकी दूतावास ने बनाया नया रिकॉर्ड, एक साल में 1,40,000 से ज्यादा छात्रों को दिया वीजा 

हाइलाइट्स

  • तकनीकी नवाचार के कारण संभव हुई यह उपलब्धि 
  • 12 लाख भारतीयों ने की पिछले साल अमेरिकी यात्रा

USA Student Visa: भारत में स्थित अमेरिकी दूतावास और वाणिज्य दूतावास ने बीते एक साल में 1,40,000  से ज्यादा स्टूडेंट वीजा जारी किए हैं. यह अपने आप में एक नया रिकॉर्ड बन गया है. रिपोर्ट के मुताबिक, ये वीजा अक्टूबर 2022 और सितंबर 2023 के बीच जारी किए गए हैं. 

आठ मिलियन टूरिस्ट वीजा जारी किये गए 

अमेरिकी विदेश विभाग ने कहा कि दूतावास ने पर्यटन और व्यापार के लिए लगभग 8 मिलियन विजिटर्स वीजा जारी किये हैं. 2015 के बाद यह किसी भी वित्तीय वर्ष में सबसे ज्यादा हैं. इसके अलावा अमेरिकी दूतावास और वाणिज्य दूतावासों ने 60000 से ज्यादा स्टूडेंट वीजा जारी किये हैं. यह 2017 की तुलना में सबसे ज्यादा है. 

तकनीकी नवाचार के कारण संभव हुई उपलब्धि 


अमेरिकी विदेश विभाग ने कहा कि यह उपलब्धि नवाचार तकनीक और समाधानों के कारण संभव हुई. विभाग ने अपने बयान में कहा कि भविष्य को देखते हुए हम इस व्यव्स्था को और सुलभ बनाने के लिए नई तकनीकों की खोज कर रहे हैं. भारत में अमेरिकी मिशन 2023 में 10 लाख गैर-प्रवासी आप्रवासी वीजा एप्लीकेशंस को रिव्यू करने के लक्ष्य तक पहुंच गया था.

12 लाख भारतीयों ने की अमेरिकी यात्रा 


भारत में अमेरिकी मिशन ने बताया कि पिछले साल 12 लाख से अधिक भारतीयों ने अमेरिका का दौरा किया. अमेरिकी मिशन ने कहा कि इतने तादाद में भारतीयों के अमेरिका जाने से दोनों देशों के रिश्तें और ज्यादा मजबूत होंगे. दुनियाभर में सभी वीजा आवेदकों में से 10 फीसदी आवेदक भारतीय हैं.