menu-icon
India Daily

ईरान युद्ध में अमेरिकी सैनिकों की मौत पर गलत बयान, लुटनिक ने मांगी माफी

अमेरिकी वाणिज्य मंत्री हॉवर्ड लुटनिक ने ईरान में सैन्य कार्रवाई के दौरान अमेरिकी सैनिकों की मौत को लेकर दिए गए अपने गलत बयान पर माफी मांगी है.

Shilpa Shrivastava
ईरान युद्ध में अमेरिकी सैनिकों की मौत पर गलत बयान, लुटनिक ने मांगी माफी
Courtesy: AI Generated

वॉशिंगटन: अमेरिकी वाणिज्य मंत्री हॉवर्ड लुटनिक ने ईरान में सैन्य कार्रवाई के दौरान अमेरिकी सैनिकों की मौत को लेकर दिए गए अपने गलत बयान पर माफी मांगी है. उन्होंने सफाई देते हुए कहा कि उनके बयान में गलती हुई थी। ईरान में अमेरिकी सेना के 18 सदस्यों की मौत हुई है. बता दें कि लुटनिक ने एक्स पर पोस्ट करते हुए बताया कि G20 इनोवेशन समिट में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) पर बोलते समय उनसे यह गलती हुई. 

सैन्य कार्रवाई से जुड़े एक सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने गलत जानकारी दे दी थी. उन्होंने सैनिकों की मौत की पुष्टि करते हुए उनके परिवारों के प्रति संवेदना जताई. उन्होंने कहा कि इन परिवारों के नुकसान से उनका दिल टूट गया है और उन्हें बेहद दुख है.

वेनेजुएला के अभियान से हुई गलती:

लुटनिक ने बताया कि जवाब देते समय उनके दिमाग में वेनेजुएला का सैन्य अभियान था. उन्होंने कहा कि उस अभियान में किसी अमेरिकी सैन्यकर्मी की मौत नहीं हुई थी और इसी वजह से ईरान के मामले में उनसे गलत बयान निकल गया.

9/11 की बरसी का भी किया जिक्र:

लुटनिक ने अपने बयान में अमेरिकी सेना और देश की सेवा करने वाले सैनिकों के बलिदान को याद किया. उन्होंने कहा कि 9/11 हमले की 25वीं बरसी करीब आ रही है और वह उन लोगों के बलिदान के लिए आभारी हैं, जिन्होंने देश की सेवा की. उन्होंने व्यक्तिगत नुकसान का भी जिक्र किया. लुटनिक ने बताया कि 9/11 हमले में उन्होंने अपने भाई गैरी, अपने करीबी दोस्त डग और वर्ल्ड ट्रेड सेंटर हमले में मारे गए कई अन्य परिचितों को खोया था. उन्होंने कहा कि इस तरह का हमला दोबारा कभी नहीं होना चाहिए.