कभी खत्म नहीं होगा अमेरिका-ईरान युद्ध! 'परमाणु' को लेकर खामेनेई ने कर किया ये बड़ा ऐलान
खामेनेई ने कथित तौर पर लक्ष्मण रेखा खींचते हुए अपने देश को आदेश दिया है कि देश के अंदर मौजूद हथियार बनाने योग्य यूरेनियम ईरान के भीतर ही रहना चाहिए.
जब कभी भी दुनिया को लगता है कि अमेरिका और ईरान के बीच बस खत्म होने को है तभी दोनों देशों के नेता कोई न कोई ऐसा बयान दे देते हैं जो इस जंग को और भड़काने का काम करता है. कुछ ऐसा ही बयान ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई ने दिया है. खामेनेई ने कथित तौर पर लक्ष्मण रेखा खींचते हुए अपने देश को आदेश दिया है कि देश के अंदर मौजूद हथियार बनाने योग्य यूरेनियम ईरान के भीतर ही रहना चाहिए. खामेनेई के इस बयान के साथ ही अमेरिका, इजरायल और ईरान में फिर से तनाव बढ़ गया है.
ट्रंप के अहंकार पर चोट
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप पहले ही यह साफ कर चुके हैं कि जब तक ईरान अपना समृद्ध यूरेनियम अमेरिका को नहीं सौंपता तब तक यह जंग नहीं रुक सकती. ऐसे में खामेनेई का यह आदेश ट्रंप के अहंकार पर चोट कर सकता है और वह निराश हो सकते हैं और अगर ऐसा हुआ तो इस युद्ध को खत्म करने के प्रयासों में जटिलता आ सकती है.
इजरायली अधिकारियों ने एक मीडिया चैनल को बताया कि ट्रंप ने इजरायल को भरोसा दिया है कि ईरान के पास परमाणु हथियार बनाने के लिए मौजूद यूरेनियम भंडार को देश से हटा दिया जाएगा और किसी भी शांति समझौते में ऐसा प्रावधान शामिल होना ही चाहिए.
वहीं इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा है कि वह इस युद्ध को तब तक समाप्त नहीं करेंगे जब तक ईरान समृद्ध यूरेनियम को हटा नहीं देता, तेहरान प्रॉक्सी मिलिशिया को अपना समर्थन देना बंद नहीं कर देता और उसकी बैलिस्टिक मिसाइल क्षमताओं को नष्ट नहीं कर दिया जाता.
खामेनेई के आदेश से कितना सहमत है ईरान का प्रशासन
दो ईरानी सूत्रों का कहना है कि सर्वोच्च नेता का निर्देश और सत्ता प्रतिष्ठान के भीतर आम सहमति यह है कि समृद्ध यूरेनियम का भंडार देश से बाहर नहीं जाना चाहिए. ईरान के शीर्ष नेतृत्व का मानना है कि इस सामग्री को विदेश भेजने से देश भविष्य में अमेरिका और इजरायल के हमलों के प्रति ज्यादा असुरक्षित हो जाएगा. हालांकि व्हाइट हाउस और ईरान के विदेश मंत्रालय ने इस संबंध में टिप्पणी के अनुरोधों का कोई जवाब नहीं दिया.
अंतराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी का अनुमान है कि जब इजरायल और अमेरिका ने जून 2025 में ईरानी परमाणु सुविधाओं पर हमला किया था तब ईरान के पार 60% तक समृद्ध और 44.9 किलोग्राम यूरेनियम था. उसमें से कितना बचा है यह स्पष्ट नहीं है