menu-icon
India Daily

झील में मिला बांग्लादेश की TV पत्रकार का शव, शेख हसीना के बेटे ने कह दी ये बड़ी बात

Bangladesh News: बांग्लादेश में एक टीवी पत्रकार की निर्मम तरीके से हत्या कर दी गई. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, महिला पत्रकार का शव एक झील से बरामद किया गया. इस हत्या पर पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के बेटे ने प्रतिक्रिया दी है. हसीना के बेटे ने कहा कि पत्रकार की मौत अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर क्रूर हमला है.

India Daily Live
झील में मिला बांग्लादेश की TV पत्रकार का शव, शेख हसीना के बेटे ने कह दी ये बड़ी बात
Courtesy: Social Media

Bangladesh News:  बांग्लादेश में एक टीवी पत्रकार की निर्मम हत्या कर दी गई. स्थानीय मीडिया ने बताया कि बांग्लादेश के टीवी पत्रकार का शव बुधवार को राजधानी ढाका में हातिरझील झील से बरामद किया गया. महिला पत्रकार की हत्या पर पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के बेटे साजिब वाजेद ने प्रतिक्रिया दी. वाजेद ने कहा कि पत्रकार की मौत देश में अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर एक और क्रूर हमला है. 

बांग्लादेशी समाचाए आउटलेट ढाका ट्रिब्यून के अनुसार, मृतक पत्रकार का शव हातिरझील झील में तैरता हुआ मिला.  शव की पहचान सारा रहनुमा (32) के रूप में हुई है. वह मीडिया हाउस गाजी टीवी में न्यूजरूम की एडिटर थीं. एक्स पर एक पोस्ट में सजीब वाजेद जॉय ने कहा कि रहमूना सारा गाजी टीवी न्यूजरूम की एडिटर मृत पाई गईं. उनका शव ढाका शहर में हातिरझील झील से बरामद किया गया. यह बांग्लादेश में अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर एक और क्रूर हमला है. गाजी टीवी एक धर्मनिरपेक्ष समाचार चैनल है. इसका स्वामित्व गोलम दस्तगीर गाजी के पास है जिसे हाल ही में अरेस्ट किया गया था.

मौत से पहले फेसबुक पर किया था पोस्ट 

बांग्लादेश के समाचार आउटलेट ने कहा कि अपनी मृत्यु से पहले रहनुमा ने मंगलवार रात को अपने फेसबुक पर एक स्टेटस पोस्ट किया था जिसमें फहीम फैसल को टैग किया गया था.इस पोस्ट में लिखा गया था कि तुम्हारे जैसा दोस्त होना अच्छा था. भगवान तुम्हें हमेशा आशीर्वाद दें.  आशा है तुम जल्द ही अपने सभी सपने पूरे करोगे. मुझे पता है कि हमने साथ मिलकर बहुत सारी योजनाएँ बनाई थीं.  माफ करें, हम अपनी योजनाएँ पूरी नहीं कर पा रहे हैं. भगवान तुम्हें तुम्हारे जीवन के हर पहलू में आशीर्वाद दें.

झील में तैरता मिला शव 

ढाका ट्रिब्यून की रिपोर्ट में पत्रकार को अस्पताल लाने वाले एक व्यक्ति का हवाला देते हुए कहा गया मैंने महिला को हातिरझील झील में तैरते हुए देखा.  बाद में उसे DMCH लाया गया जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. रिपोर्ट के अनुसार,  ढाका मेडिकल कॉलेज अस्पताल (डीएमसीएच) पुलिस चौकी के प्रभारी इंस्पेक्टर बच्चू मिया ने इस घटना की पुष्टि की है. इंस्पेक्टर बच्चू मिया ने कहा कि शव को डीएमसीएच के मुर्दाघर में रख दी गई है और घटना की जानकारी हातिरझील पुलिस स्टेशन को दे दी गई है.