Trump Nuclear Submarine: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बड़ा ऐलान किया. उन्होंने दो परमाणु पनडुब्बियों को रूसी जलक्षेत्र के करीब भेजने का आदेश दिया है. ट्रंप ने यह अपडेट अपने ट्रुथ सोशल अकाउंट पर पोस्ट किया. उन्होंने कहा, "अगर ये बेतुके बयान किसी गंभीर रूप में बदल जाए, तो मैंने सही जगहों पर दो परमाणु पनडुब्बियां तैनात कर दी हैं." बता दें कि यह बयान पूर्व रूसी राष्ट्रपति दिमित्री मेदवेदेव द्वारा दी गई धमकियों के बाद आया है.
इस पर प्रतिक्रिया देते हुए, रूसी सांसद विक्टर वोडोलात्स्की ने कहा कि इसे लेकर चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है. उन्होंने दावा किया कि रूस के पास पहले से ही दुनिया भर में अमेरिका से ज्यादा परमाणु पनडुब्बियां हैं. साथ ही कहा है कि ट्रंप जिन पनडुब्बियों की बात कर रहे हैं वो पहले से ही रूस के कंट्रोल में हैं. इसका सीधा मतलब है कि उन पर नजर रखी जा रही है. उन्होंने कहा कि रूस को इस पर और प्रतिक्रिया देने की जरूरत नहीं है.
यह सब तब शुरू हुआ जब ट्रंप ने भारतीय वस्तुओं पर 25% टैक्स लगा दिया. भारत पर रूस से तेल खरीदने का आरोप लगाया. मेदवेदेव ने ट्रंप के कदमों को हल्के में नहीं लिया और डेड हैंड का जिक्र किया. बता दें कि यह एक कोल्ड वॉर रशियन डिफेंस सिस्टम है जो रूसी नेताओं के मारे जाने पर भी परमाणु मिसाइलें दाग सकती थी. उन्होंने इसका इस्तेमाल यह दिखाने के लिए किया कि रूस के पास अभी भी दमदार सैन्य शक्ति है.
मेदवेदेव ने ट्रंप का मजाक उड़ाते हुए कहा कि उन्हें डेड इकोनॉमी के बारे में बात करना बंद कर देना चाहिए. उन्हें तंज कसते हुए लहजे में कहा कि ट्रंप के द वॉकिंग डेड जैसी जॉम्बी फिल्मों के प्रति प्रेम का भी जिक्र किया.