नई दिल्लीः दुनिया में कई ऐसी जगहें हैं जहां जाना तो दूर उनकी तस्वीर को देखकर ही डर का एहसास होने लगता है. साइंस भूतों को तो नहीं मानती, लेकिन वह इस बात को स्वीकार करती है दुनिया में दो तरह की एनर्जी है. एक निगेटिव तो दूसरी पॉजिटिव. दुनियाभर में इनकी संख्या अच्छी खासी मात्रा में है. हम आपको ऐसी ही कुछ जगहों के बारे में बताएंगे जिन्हें अंग्रेज नर्क का दरवाजा कहते हैं.
आइलैंड पर मौजूद है यह हवेली
जिस जगह की हम बात कर रहे हैं वह इटली के वेनिस शहर में है. यह एक द्वीप है, इसका नाम पोवेग्लिया आईलैंड है. बाहर से खूबसूरत दिखने वाला यह द्वीप बिल्कुल वीरान है. यहां जाने से पहले लोग सैकड़ों बार सोचते हैं. इस द्वीप पर एक हवेलीनुमा बिल्डिंग है. यह यहां का मेंटल असाइलम था. इसके बारे में कहा जाता है कि जब 20वीं सदी के आस-पास इस शहर में बुबोनिक प्लेग फैला और लोगों को यहां क्वारंटाइन किया गया. इस दौरान यहां कई लोगों की मौत हुई थी.
बीमारों को दयनीय हालत में छोड़ दिया गया
इन मौतों के बाद से यह आइलैंड बिल्कुल वीरान हो गया और यहां से तरह-तरह की आवाजें आती रहती हैं. मछुआरे भी रात के समय इस द्वीप के पास जाने से डरते हैं. वेनिस के लोग तो इसे नर्क का दरवाजा कहते हैं.उन लोगों का इस आइलैंड को लेकर कहना है कि बीमार लोगों को यहां जिस हाल में छोड़ा गया, वह बहुत दी ज्यादा दयनीय और दुखद था.
भूतों के अड्डे के नाम से मशहूर
इसके जैसी ही एक और जगह है. यह इंग्लैंड में मौजूद है. इंग्लैंड के दक्षिणी तट पर आयल ऑफ वाइट नाम की यह जगह ऐसी है कि लोग यहां रात तो छोड़िए दिन में भी आने से डरते हैं. इस जगह के बारे में कहा जाता है कि साल में एक बार यहां भूतों का अड्डा जमता है. पैरानॉर्मल सोसाइटी के लोग यहां पर अनुसंधान कर चुके हैं, उन्हें भी यहां पर निगेटिव एनर्जी के संकेत मिले हैं.
यह भी पढ़ेंः जापान ने समंदर में रेडियोएक्टिव वॉटर छोड़ना शुरु किया, 133 करोड़ लीटर पानी 30 सालों में धीरे-धीरे होगा रिलीज