menu-icon
India Daily

सिडनी के बोंडी बीच पर लाशें बिछाने वाले एक आतंकी की नवीद अकरम के रूप में हुई पहचान, अब तक 12 लोगों की मौत

रविवार को ऑस्ट्रेलिया के सबसे प्रसिद्ध समुद्र तटों में गिने जाने वाले सिडनी के बोंडी बीच पर अचानक हुई गोली बारी में सबको हैरान कर दिया. अब इस घटना को लेकर एक अपडेट सामने आ रही है. इस पूरी घटना में शामिल एक बंदूकधारी की पहचान कर ली गई है. जिसका नाम नवीद अकरम बताया जा रहा है. 

Meenu Singh
Edited By: Meenu Singh
सिडनी के बोंडी बीच पर लाशें बिछाने वाले एक आतंकी की नवीद अकरम के रूप में हुई पहचान, अब तक 12 लोगों की मौत
Courtesy: @kamaal81115 X account

सिरनी: आज का दिन ऑस्ट्रेलिया के लिए काफी भारी रहा. रविवार को ऑस्ट्रेलिया के सबसे प्रसिद्ध समुद्र तटों में गिने जाने वाले सिडनी के बोंडी बीच पर अचानक हुई गोली बारी में सबको हैरान कर दिया. 

यह घटना समुद्र तट के पास हनुक्का नाम के यहूदी त्यौहार की पार्टी के दौरान घटी. अब इस घटना को लेकर एक अपडेट सामने आ रही है. इस पूरी घटना में शामिल एक बंदूकधारी की पहचान कर ली गई है. जिसका नाम नवीद अकरम बताया जा रहा है. 

बंदूकधारी शख्स की हुई पहचान 

आज ऑस्ट्रेलिया में हुए हमले ने सबको हिलाकर रख दिया है. इस हमले में कई मासूमों की जान गई. लेकिन अब इस खबर से जुड़ी एक महत्वपूर्ण अपडेट सामने आ रही है. 

रिपोर्ट  है कि हमलावरों से एक हमलावर की पहचान हो गई है, जिसका नाम नवीद अकरम बताया जा रहा है. नवीद अकरम की उम्र 24 साल बताई जा रही है. नवीद सिडनी के दक्षिण-पश्चिम में बोनीरिग का रहने वाला है. बोनीरिग में अकरम के घर पर फिलहाल पुलिस ने छापा मारा है. बता दें अकरम को गोली भी लगी थी जिस कारण उसे पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है. वहीं दूसरे हमलावर  को मौके पर ही मार गिरा दिया गया. 

12 लोगों की हुई मौत

स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इस घटना में लगभग 12 लोगों की मौत हो गई है. बता दें इनमें एक व्यक्ति हमलावरों में से ही एक बताया जा रहा है. इसके अलावा 11 लोगों के घायल होने की खबर आ रही है. जिनमें दो पुलिस वाले भी शामिल हैं. घटना के बाद इलाके में बड़े पैमाने पर पुलिस ऑपरेशन शुरू कर दिया गया।  

ज्ञात हो कि X पर जारी एक बयान में पुलिस ने कहा कि 'पुलिस बॉन्डी बीच पर घट रही घटना पर कार्रवाई कर रही है और जनता से उस क्षेत्र से दूर रहने का आग्रह  भी किया है.'