टेलीग्राम के सीईओ पावेल डुरोव की जिस वक्त गिरफ्तारी हुई, उस दौरान उनके साथ 24 साल की एक लड़की भी थी. कहा जा रहा है कि ये लड़की टेलीग्राम के सीईओ पावेल की गर्लफ्रेंड है. लड़की की पहचान जूली वाविलोवा के रूप में हुई, जो दुबई की क्रिप्टी कोच और स्ट्रीमर है. कहा जा रहा है कि जूली की वजह से ही पावले की गिरफ्तारी हुई, जो पिछले कुछ समय से एजेंसियों के रडार पर थे.
रिपोर्ट्स के मुताबिक, जूली ने ही टेलीग्राम के सीईओ की गिरफ्तारी में अहम भूमिका निभाई. ऐसा इसलिए क्योंकि जूली, पावेल के साथ यात्रा के दौरान लगातार सोशल मीडिया पोस्ट कर रही थीं. उनके सोशल मीडिया पोस्ट को बैपटिस्ट रॉबर्ट नाम के एक यूज़र ने शेयर किया था, जिसमें जूली वाविलोवा एक फ्लाइट में बैठी दिख रही थीं.
The woman who accompanied Pavel Durov on his journey that led to his arrest is Juli Vavilova
It's #OSINT time! https://t.co/4ejQfRT8lt pic.twitter.com/asJlUG0Ui5— Baptiste Robert (@fs0c131y) August 25, 2024Also Read
पोस्ट के कैप्शन में यूजर ने लिखा कि वो महिला जो पावेल डुरोव के साथ फ्लाइट में थी, जिसकी वजह से पावेल की गिरफ्तारी हुई. एक्स यूजर ने इसी थ्रेड पर कई अन्य पोस्ट शेयर किए हैं, जिसमें दिखाया गया है कि कैसे वाविलोवा अपने और पावेल की यात्रा के बारे में सब कुछ पोस्ट कर रही थी, जिससे एजेंसियों के लिए पावेल के लोकेशन को ट्रैक करना आसान हो गया.
एक्स पोस्ट के अनुसार, उसने कजाकिस्तान, किर्गिस्तान और अजरबैजान जैसे विभिन्न स्थानों पर पावेल के साथ कई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कई तस्वीरें शेयर की हैं. हालांकि, इस बात की कोई पुष्टि नहीं है कि वाविलोवा, पावेल की गर्लफ्रेंड है या वे कब से डेटिंग कर रहे हैं?
इंस्टाग्राम अकाउंट के अनुसार, जूली वाविलोवा के 22.3K फॉलोअर्स हैं. वाविलोवा दुबई में रहने वाली एक क्रिप्टो कोच और स्ट्रीमर हैं. उनके बायो में दावा किया गया है कि वे चार भाषाएं (अंग्रेजी, रूसी, स्पेनिश और अरबी) जानती हैं, जबकि गेमिंग, क्रिप्टो उनकी हॉबी है.
फ्रांसीसी अधिकारियों ने कथित तौर पर ड्यूरोव के साथ वाविलोवा को भी गिरफ्तार किया. दावा है कि जूली ही फ्रेंको-रूसी अरबपति पावेल की गिरफ्तारी के लिए जिम्मेदार थीं. उन्होंने कथित तौर पर 'षड्यंत्र' के तहत पावेल के लोकेशन का खुलासा किया. कहा ये भी जा रहा है कि जूली, इजराइल की खुफिया एजेंसी मोसाद की एजेंट भी हो सकती हैं. हालांकि, अधिकारियों की ओर से वाविलोवा के बारे में ऐसी कोई जानकारी की पुष्टि नहीं की गई है.