Viral News: एक लिंक्डइन पोस्ट इस समय सोशल मीडिया खूब वायरल हो रही है. यह पोस्ट किसी प्रोफेशनल शख्स की नहीं बल्कि दो साल के बच्चे की है. इस दो साल के बच्चे ने अपनी पोस्ट में कुछ ऐसा लिखा है जिसे देखकर लोग इसे एलन मस्क का राइवल बता रहे हैं.
इस पोस्ट में आखिर ऐसा क्या है ?
दो साल के बच्चे ने अपनी लिंक्डन डेब्यू पोस्ट में लिखा किआज मैं दो साल का हो गया और मुझे इस दुनिया का दबाव महसूस होने लगा है. घर पर मुझे स्कूल में दाखिला दिलाने के लिए बहुत सारी बातें हो रही हैं. हम्म, दबाव असली है और मैं नन्ही सी जान हूँ. मेरे पिता सिवेश कुमार के दोस्त प्रवीण कुमार राजभर हमेशा कहते हैं कि नेटवर्क ही नेटवर्थ है. इसलिए मैं यहाँ नेटवर्क बनाने आया हूँ जो मुझे एक अच्छे प्री-स्कूल में दाखिला दिलाने में मदद करेगा. इसी पोस्ट में आगे लिखा है कि एक बार और में एक कदम आगे बढ़ाऊँगा. मैं सोशल मीडिया से दूर रहने की कोशिश कर रहा हूँ (क्योंकि घर पर कोई मुझे फोन नहीं देता) लेकिन फिर भी अपने करियर के लिए हफ्ते में एक बार लॉग इन करने की कोशिश करूँगा. आप सब से मदद की उम्मीद है.
बच्चे के पिता ने उसकी पोस्ट को रिपोस्ट करते हुए लिखा कि मेरा बेटा इस दुनिया पर राज करने के लिए आया है. मुझे नहीं पता वह यह कैसे हासिल करेगा? लेकिन वह मुझसे ज्यादा भावुक, मेहनती और क्रूर होगा. एलन तुम्हारा प्रतियोगी अभी लिंक्डइन पर आया है और यह उसका जन्मदिन है. जन्मदिन मुबारक हो बेटा. अगर किसी दिन तुम्हें पीछे हटने की जरूरत लगे तो घबराना मत तुम्हारा बाबा यहां है. तुम बस काम करो और रिजल्ट को एनालाइज करो.
लिंक्डइन पोस्ट को वायरल होने में ज्यादा समय नहीं लगा. यूजर्स भी खुद को अपनी प्रतिक्रिया देने से नहीं रोक सके. दो साल के बच्चे को पेशेवर साइट पर काफी लोगों ने पसंद नहीं किया. एक यूजर ने लिखा कि कोई नहीं: भारतीय पेरेंट. एक अन्य यूजर ने लिखा कि सच कहूँ तो वह दो साल लेट है. दूसरे ने कहा कि इस बात पर यकीन नहीं होता लेकिन फिर डीपीएस आरके पुरम देखा. एक अन्य यूजर ने लिखा कि क्या यह सच है? यह पागलपन है. एक सवाल आपके लिए है आप बताएं कि पेरेंट द्वारा दो साल के बच्चे का लिंक्डइन प्रोफाइल बनाना कितना सही है?