Elon Musk on Justin Trudeau: स्पेसएक्स के फाउंडर और CEO एलन मस्क ने कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रूडो के ऊपर अभिव्यक्ति की आजादी को कुचलने का आरोप लगाया है. उन्होंने ट्रूडो सरकार की आलोचना की है. मस्क ने ट्वीट करते हुए कहा कि ट्रूडो कनाडा में अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता खत्म करना चाह रहे हैं यह बेहद खतरनाक है. दरअसल कनाडा की सरकार ने एक आदेश जारी किया है जिसके मुताबिक, ऑनलाइन स्ट्रीमिंग सेवाओं को सरकार के साथ रजिस्ट्रेशन कराने को अनिवार्य बना दिया गया है.
कनाडा की सरकार ने आदेश में कहा कि कनाडा में किसी भी तरह के ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म शुरू करने से पहले सरकार को जानकारी देनी होगी. कनाडा सरकार ने अपने आदेश में कहा कि सभी ऑनलाइन प्लेटफॉर्म को कनाडा में अपनी गतिविधियों के बारे में कनाडा की सरकार को सूचित करना होगा. इसके अलावा कनाडा सरकार के आदेश में यह भी कहा गया है कि सालाना 1 करोड़ से ज्यादा कमाई करने वाले ऑनलाइन प्लेटफॉर्म को 28 नवंबर 2023 तक रजिस्ट्रेशन फार्म जमा करना होगा.
Trudeau is trying to crush free speech in Canada. Shameful. https://t.co/oHFFvyBGxu
— Elon Musk (@elonmusk) October 1, 2023
कनाडा के पीएम ट्रूडो के ऊपर अभिव्यक्ति की आजादी के दबाने के आरोप पहले भी लगते रहे हैं. फरवरी 2022 में कनाडा के इतिहास में पहली बार इमरजेंसी सेवाओं का इस्तेमाल किया गया. वैक्सीन की अनिवार्यता को लेकर ट्रक ड्राइवरों के विरोध को दबाने के लिए सरकार को ज्यादा शक्तियां दी थी.
कनाडा के पीएम ट्रूडो देश के भीतर कई समस्याओं से जूझ रहे हैं. उन्हें कनाडा में बढ़ती महंगाई के कारण लगातार आोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है. इससे पहले नाजी सैनिक को संसद में सम्मानित करने पर उनकी तीखी आलोचना की गई थी. हालांकि उन्होंने इसके लिए माफी मांग ली थी. खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या को लेकर भी विपक्षी दलों ने उन्हें सवालों के कटघरे में खड़ा किया था.
यह भी पढ़ेंः वर्ल्ड बैंक से सबसे ज्यादा कर्ज लेने वाला मुल्क है पाकिस्तान, 2023 में ही ले डाला 2.3 बिलियन डॉलर का उधार