menu-icon
India Daily

वर्ल्ड बैंक से सबसे ज्यादा कर्ज लेने वाला मुल्क है पाकिस्तान, 2023 में ही ले डाला 2.3 बिलियन डॉलर का उधार

World Bank Fund: विश्व बैंक ने अपनी सालाना जारी होने वाली रिपोर्ट में बताया है कि दक्षिण एशियाई क्षेत्रों में 10.1 अरब डॉलर के कर्ज को मंजूरी दी गई है.

Shubhank Agnihotri
वर्ल्ड बैंक से सबसे ज्यादा कर्ज लेने वाला मुल्क है पाकिस्तान, 2023 में ही ले डाला 2.3 बिलियन डॉलर का उधार

World Bank Fund:  विश्व बैंक ने अपनी एनुअल रिपोर्ट में बताया है कि वित्त वर्ष 2023 मे पाकिस्तान ने इंटरनेशनल डेवलेपमेंट एसोसिएसन (IDA) से सबसे ज्यादा कर्ज लेने वाला देश है. वर्ल्ड बैंक ने कहा कि पाकिस्तान ने 2023 में ही अकेले 2.3 बिलियन डॉलर का कर्ज ले डाला है. विश्व बैंक कम ब्याज दरों के ऊपर कर्ज देने वाला दुनिया का सबसे बड़ा बहुपक्षीय संस्थान है.इसका काम आर्थिक विकास को सुलभ बनाना, गरीबी को कम करना और गरीब आबादी की स्थिति में सुधार लाना है.


दक्षिण एशियाई देशों को सहायता 


विश्व बैंक की रिपोर्ट के मुताबिक, वर्ल्ड बैंक ने पाक को बाढ़ से निपटने के लिए लगभग 1.7 बिलियन डॉलर की मदद की है. इसमें बाढ़ से हुए नुकसान को कवर किया जाना शामिल है. इसके अलावा विश्व बैंक के इस फंड से स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने और आपदा प्रतिक्रिया क्षमता को मजबूत करने के लिए फंड दिया था. विश्व बैंक की इस रिपोर्ट में कहा गया है कि वित्तीय वर्ष 2023 के दौरान साउथ एशियाई रीजन में 10.1 अरब डॉलर के कर्ज को मंजूरी मिली है.


आठ देशों को मिली सलाहकार सेवाएं 


विश्व बैंक की इस रिपोर्ट में कहा गया कि विश्व बैंक ने आठ देशों में 61 सलाहकार सेवाओं और उत्पादों का समर्थन किया है. रिपोर्ट में कहा गया है कि साउथ एशिया की GDP 2023 में 5.6 फीसदी और 2024 में 5.9 फीसदी की रफ्तार से बढ़ने की उम्मीद है. विश्व बैंक ने कहा कि जीडीपी के बढ़ने की रफ्तार घट रहे राजकोषीय भंडार की वजह से कम हो गई है.

गरीबी में कमी आएगी 


विश्व बैंक की रिपोर्ट में कहा गया है कि साउथ एशिया में आई प्राकृतिक आपदाओं और क्लाइमेट चेंज के गंभीर प्रभाव देखे गए हैं. विश्व बैंक ने आने वाले समय में इलाके में गरीबी में कमी होने की संभावना जताई है.

 

 

यह भी पढ़ेंः भारत में अफगानी दूतावास बंद होने की तालिबान ने बताई बड़ी वजहें, आप भी जानें