यूक्रेन की सीमा से सटे रूस के दो क्षेत्रों में शनिवार देर रात और रविवार तड़के दो पुल विस्फोटों के कारण ढह गए, जिससे दो ट्रेनें पटरी से उतर गईं. इन हादसों में कम से कम सात लोगों की मौत हो गई और 70 से अधिक लोग घायल हुए. रूस की जांच समिति ने इन घटनाओं को विस्फोटों के कारण हुआ बताया और इन्हें "आतंकी हमले" करार दिया. ये हादसे ऐसे समय में हुए जब रूस और यूक्रेन के बीच इस्तांबुल में शांति वार्ता की संभावना जताई जा रही है. इसके साथ खबर यह भी है कि यूक्रेन ने रूस के एयरबेस पर हमला करके उसके 40 एयरक्रॉफ्ट तबाह कर दिए हैं. सूत्रों ने बताया कि यूक्रेन ने इस ऑपरेशन को वेब नाम दिया था. वहीं, पुल गिरने की वजह से 7 लोगों के मारे जाने की भी खबर है. इसके वीडियो भी सामने आए हैं. वीडियो में तबाही के मंजर को देखा जा सकता है.
शनिवार रात 10:50 बजे (स्थानीय समय) ब्रायंस्क क्षेत्र में एक हाईवे पुल रेलवे ट्रैक पर ढह गया. इस हादसे में मॉस्को जा रही एक यात्री ट्रेन, जिसमें 388 यात्री सवार थे, पटरी से उतर गई. रूसी अधिकारियों के अनुसार, इस हादसे में सात लोगों की मौत हो गई. सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में दिखा कि यात्री क्षतिग्रस्त डिब्बों से बाहर निकलने की कोशिश कर रहे थे. कुछ डिब्बे ढहे हुए पुल के मलबे के नीचे दब गए थे. एक वीडियो में एक महिला की आवाज सुनाई दी, जो चिल्ला रही थी, "पुल कैसे ढह गया? वहां बच्चे हैं!"
#BREAKING Residents of Usolye-Sibirskoye, Russia, reported a large-scale UAV attack near the Belaya strategic aviation airbase in the Irkutsk region. pic.twitter.com/UimJhSZQj4
— The Global Monitor (@theglobal4u) June 1, 2025
ब्रायंस्क के गवर्नर अलेक्जेंडर बोगोमाज ने बताया कि इस हादसे में 47 लोग घायल हुए, जिनमें तीन बच्चे भी शामिल हैं. इनमें से एक बच्चे की हालत गंभीर है.
BREAKING - The SBU conducted a drone strike on Russia’s strategic Belaya airfield, destroying 40 aircraft, while explosions and a fire followed another drone attack at the Olenya Air Base in the Murmansk region, approximately 1,750 kilometers from the Ukrainian border.
— Vanguard Intel Group 🛡 (@vanguardintel) June 1, 2025
Olenya,… pic.twitter.com/V4upgFASAT
कुर्स्क में मालगाड़ी पटरी से उतरी
इसके करीब चार घंटे बाद, रविवार तड़के कुर्स्क क्षेत्र में एक रेलवे पुल विस्फोट के कारण ढह गया. इस हादसे में एक मालगाड़ी पटरी से उतर गई और ड्राइवर घायल हो गया. कुर्स्क के कार्यवाहक गवर्नर अलेक्जेंडर खिन्शटाइन ने टेलीग्राम पर हादसे की तस्वीरें साझा कीं, जिसमें क्षतिग्रस्त पुल और मालगाड़ी के डिब्बे सड़क पर बिखरे दिखाई दिए.
JUST IN:
— Strategic Tunes 🌍 (@strategic_tune) June 1, 2025
An explosion caused a bridge to collapse onto a passenger train in Russia's Bryansk region, near the Ukraine border, killing at least 7 and injuring over 30.#Russia #Ukraine️ #RussiaUkraineWar #PsgInter #MissWorld2025 pic.twitter.com/qVVIjunus2
क्या यूक्रेन ने किया हमला?
रूस ने इन विस्फोटों को "आतंकी हमला" बताया और इसके लिए यूक्रेन को जिम्मेदार ठहराया. रूस के वरिष्ठ सांसद आंद्रेई क्लिशास ने यूक्रेन को "आतंकी अड्डा" करार देते हुए कहा कि ये हमले शांति वार्ता को पटरी से उतारने की साजिश हैं. हालांकि, यूक्रेन ने अभी तक इन हमलों पर कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं की है.
फरवरी 2022 में रूस द्वारा यूक्रेन पर हमले के बाद से ब्रायंस्क, कुर्स्क और बेलगोरोद जैसे सीमावर्ती क्षेत्रों में यूक्रेन की ओर से ड्रोन हमले, गोलीबारी और गुप्त छापे की घटनाएं होती रही हैं. दोनों देश एक-दूसरे पर नागरिकों को निशाना बनाने का आरोप लगाते हैं, लेकिन दोनों ही इन आरोपों से इनकार करते हैं.
🇷🇺⚡- Scenes from the first bridge collapse in Bryansk, Russia. pic.twitter.com/z2qdCx2OwL
— Abhimanyu Manjhi (@AbhimanyuManjh5) June 1, 2025
शांति वार्ता पर असर
ये हादसे ऐसे समय में हुए हैं, जब रूस और यूक्रेन के बीच इस्तांबुल में शांति वार्ता की संभावना की बात चल रही है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने दोनों पक्षों पर शांति समझौते के लिए दबाव डाला है और धमकी दी है कि अगर ऐसा नहीं हुआ तो वह इस मामले से पीछे हट जाएंगे. रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को रात भर इन घटनाओं की जानकारी दी गई, और उन्होंने ब्रायंस्क के गवर्नर से बात की.
बचाव कार्य और स्थिति
हादसे के बाद ब्रायंस्क में रात भर बचाव कार्य चला. रूसी आपातकालीन मंत्रालय और FSB ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए काम किया. यात्रियों को पास के स्टेशन पर ले जाया गया, जहां से उन्हें मॉस्को के लिए एक विशेष रिजर्व ट्रेन में भेजा गया. सोशल मीडिया पर सामने आए दृश्यों में बचावकर्मी क्षतिग्रस्त ट्रेन के मलबे पर चढ़कर लोगों की मदद करते दिखे.
सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीरों और वीडियो में ब्रायंस्क हादसे की भयावहता साफ दिखाई देती है. टूटी-फूटी ट्रेन के डिब्बे, बिखरा हुआ मलबा और अंधेरे में यात्रियों की मदद के लिए दौड़ते लोग इस त्रासदी की गंभीरता को दर्शाते हैं. कुर्स्क में भी मालगाड़ी के डिब्बे सड़क पर बिखरे दिखे.