menu-icon
India Daily

Saudi Arabia: सऊदी अरब के पहले पुरुष AI रोबोट ने महिला रिपोर्टर से की छेड़छाड़, Video Viral

Saudi Arabia first male AI robot: सोशल मीडिया पर सऊदी अरबिया के एक रिपोर्टर का वीडियो काफी वायरल हो रहा है. रोबोट पर आरोप है कि उसने एक महिला न्यूज रिपोर्टर को अनुचित तरीके से छुआ. सऊदी अरब के इस पहले AI ह्यूमनॉइड रोबोट का नाम मुहम्मद बताया जा रहा है.

India Daily Live
Saudi Arabia: सऊदी अरब के पहले पुरुष AI रोबोट ने महिला रिपोर्टर से की छेड़छाड़, Video Viral

Saudi Arabia: सऊदी अरब के पहले पुरुष रोबोट का एक वीडियो वायरल हो रहा है. जिसमें रोबोट मुहम्मद ने एक लाइव इवेंट में एक महिला रिपोर्टर को अनुचित तरीके से छूता हुआ नजर आ रहा है. इस घटना के 7 सेकंड के वायरल वीडियो में रिपोर्टर राव्या कासेम एक रोबोट के बारे में बात करती हुई दिखाई दे रही है, जो अपना हाथ उसकी पीठ की ओर बढ़ाता है और उसे छूता हुआ दिखाई दे रहा है. जिसके बाद  ह्यूमनॉइड रोबोट पर महिला रिपोर्टर को अनुचित तरीके से छूने का आरोप लग रहा है. वहीं लोगों ने तर्क दिया कि रोबोट को एक निश्चित तरीके से चलने के लिए प्रोग्राम किया गया होगा या वह खराब हो सकता है.

रोबोट की हरकतों से बहस छिड़ गई है. मुहम्मद के डेवलपर्स क्यूएसएस सिस्टम्स का दावा है कि रोबोट आजाद तरीके से काम करता है. रोबोट का व्यवहार सामान्य मापदंडों के भीतर था. हमने पहले ही फुटेज और घटना के आसपास की परिस्थितियों की समीक्षा कर ली है और मुहम्मद के व्यवहार से कोई विचलन नहीं हुआ है. हम प्रदर्शनों के दौरान करीब आने वाले लोगों को रोकने के लिए कदम उठाएगे."

यूजर्स की मिली-जुली प्रतिक्रिया

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद यूजर्स की मिली-जुली प्रतिक्रिया देखने को मिली. कुछ लोगों ने रोबोट की आलोचना की जबकि कुछ लोगों ने संकेतों की गलतफहमी का सुझाव देते हुए इसका बचाव करते दिखे. ऐसी अटकलें हैं कि रोबोट हाथ मिलाने की कोशिश कर रहा होगा या रिपोर्टर को दूरी बनाए रखने के लिए कह रहा होगा.