menu-icon
India Daily

ये कैसी तबाही से जूझ रहा सऊदी अरब? भारी बारिश में गिर गई मस्जिद की छत, हर तरफ पानी ही पानी

Saudi Arab News: खाड़ी देश इन दिनों भारी बारिश का सामना कर रहे हैं. दुबई के बाद सऊदी अरब में भी बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं जिससे आम लोगों का जीवन प्रभावित हुआ है.

India Daily Live
ये कैसी तबाही से जूझ रहा सऊदी अरब? भारी बारिश में गिर गई मस्जिद की छत, हर तरफ पानी ही पानी
Courtesy: Social Media

Saudi Arab News: संयुक्त अरब अमीरात के बाद अब सऊदी अरब भी बारिश से बेहाल हो गया है. कुछ दिनों से भीषण बारिश के चलते सऊदी के कई शहरों में बाढ़ जैसे हालात हो गए हैं. मई के शुरुआती दो दिनों के अंदर हमने बाढ़ से जुड़ी भयानक तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर देखी हैं. एक वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि धहरान में भारी बारिश के कारण किंग फहद यूनिवर्सिटी की मस्जिद की एक छत तक गिर गई. सऊदी के मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि मौसम की यह दशा शुक्रवार तक बनी रहेगी.

बारिश की वजह से वायरल हो रही तस्वीरों में सड़कों पर पानी से भरा हुआ देखा जा सकता है. कार तो आधी पानी में डूबी नजर आ रही हैं. रिपोर्ट के मुताबिक, खाड़ी देशों में ड्रेनेज सिस्टम भारी बारिश को बर्दाश्त नहीं कर पाया जिस कारण यह स्थिति देखने को मिली है. इसका सीधा असर मौसम में बदलाव के तौर पर भी देखा जा रहा है.कतर, बहरीन, ओमान के कुछ इलाकों में भारी बारिश जैसे हालात बन गए है. 

 


रोजमर्रा के कामों पर पड़ा असर 

खाड़ी देशों में भारी बारिश के कारण कई देश प्रभावित हुए हैं. ओमान में 20 और दुबई में चार लोगों की मौत हो गई है. दुबई और शारजाह में एक माह के भीतर दूसरी बार तेज बारिश देखने को मिली है. इससे रोजमर्रा का जीवन भी प्रभावित हुआ है.सऊदी में इसके कारण क्लास को ऑनलाइन कर दिया है. ऑफिस का कामकाज भी बंद कर दिया गया है और घर से काम करने की हिदायत दी गई है.