menu-icon
India Daily
share--v1

नाटो पर भड़के पुतिन, यूक्रेन जंग में सैनिक भेजने पर दे डाली परमाणु हमले की धमकी

Russia Ukraine War: रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने पश्चिमी देशों के सैन्य गठबंधन नाटो को चेतावनी दी है. संसद में उन्होंने कहा कि यदि ऐसा होता है तो इसके भयंकर परिणाम होंगे.

auth-image
India Daily Live
Putin Nuclear Warning

Russia Ukraine War: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने गुरुवार को देश के नाम संबोधन में नाटो देशों को खुली चेतावनी दे डाली. पुतिन ने अपने संबोधन में कहा कि नाटो ने यूक्रेन जंग में यदि अपने सैनिकों को उतारने की गलती की तो इसके भयंकर परिणाम होंगे. यदि ऐसा होता है तो पश्चिमी देशों को परमाणु युद्ध के लिए तैयार रहना होगा. 

अपने संबोधन में उन्होंने आगे कहा कि फिनलैंड और स्वीडन के नाटो गठबंधन में शामिल होने के बाद रूस को अपने पश्चिमी इलाके की घेराबंदी करनी होगी, उसे और मजबूत करना होगा. पुतिन ने साफ तौर पर कहा कि रूसी सेना परमाणु हमले के लिए एकदम तैयार बैठी है.

पुतिन ने संसद में अपने संबोधन में कहा कि रूस अपने आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप करने की किसी को इजाजत नहीं देगा. यदि किसी भी देश ने ऐसा करने की कोशिश की तो वह द्वितीय विश्व युद्ध जैसे परिणाम भुगतने के लिए तैयार रहे. 

पुतिन ने कहा कि पश्चिमी देश रूस को कमजोर करने की कोशिश कर रहे हैं. पुतिन ने अमेरिका पर आरोप लगाया कि वह रूस को कमजोर करने का प्रयास कर रहा है. पुतिन ने संसद में सैन्य कार्रवाई पर कहा कि रूस की अधिकांश जनता विशेष सैन्य अभियान का समर्थन करते हैं. 

यूक्रेन के साथ युद्ध पर उन्होंने कहा कि हमारे सैनिक अपनी मातृभूमि की रक्षा के लिए जंग के मैदान में अपना खून बहा रहे हैं. वे अपने देशवासियों को दुश्मनों से बचा रहे हैं. पुतिन ने अगले महीने होने वाले राष्ट्रपति चुनाव के लिए राष्ट्रीय एकता की भी सराहना की. उन्होंने जंग में मारे गए रूसी सैनिकों के सम्मान में एक मिनट का मौन रखा और उन्हें श्रद्धांजलि दी.