भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस समय इटली के दौरे पर हैं. मंगलवार की शाम पहुंचने के बाद इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने उनका जोरदार स्वागत करते हुए एक सेल्फी शेयर की थी. इसके बाद मेलोनी द्वारा एक नया वीडियो शेयर किया गया है, जिसमें पीएम मोदी इटली की पीएम मेलोनी को 'मेलोडी' चॉकलेट देते नजर आ रहे हैं.
इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने इस खास पल का वीडियो अपने सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए तोहफे के लिए धन्यवाद दिया. वीडियो में साफ रूप से देखा जा रहा है कि खुद पीएम मोदी MELODY टॉफी पीएम मेलोनी को दे रहे हैं. इस वीडियो में दोनों हंसते भी नजर आ रहे हैं.
बता दें कि सोशल मीडिया की दुनिया में दोनों नेताओं की दोस्ती के लिए कई बार #Melodi का इस्तेमाल किया जाता है. अब पीएम मोदी द्वारा यह तोहफा दिया जाने इस बात का प्रमाण है कि पीएम मोदी को भी कही न कही इस ट्रेंड की जानकारी है. उन्होंने कुछ समय पहले फोटो भी शेयर की थी. उन्होंने फोटो शेयर करते हुए लिखा कि पीएम मेलोनी के साथ रात्रिभोज पर मिलने का अवसर मिला. उन्होंने बताया कि इसके बाद उन्होंने मशहूर कोलोसियम का भी दौरा किया. उन्होंने आज होने वाली बातचीत को लेकर उत्साह जताया.
Thank you for the gift pic.twitter.com/7ePxbJwPbA
— Giorgia Meloni (@GiorgiaMeloni) May 20, 2026
Upon landing in Rome, had the opportunity to meet Prime Minister Meloni over dinner followed by a visit to the iconic Colosseum. We exchanged perspectives on a wide range of subjects. Looking forward to our talks today, where we will continue the conversation on how to boost the… pic.twitter.com/df0bDYKCdU
— Narendra Modi (@narendramodi) May 20, 2026
प्रधानमंभी मोदी की इटली यात्रा काफी खास है. क्योंकि इस दौरान दोनों देश रणनीतिक कार्य योजना 2025-29 की प्रगति पर चर्चा करेंगे. इसके तहत दोनों देशों के बीच व्यापार, रक्षा, टेक्नोलॉजी, स्वच्छ ऊर्जा और कनेक्टिविटी प्रोजेक्ट्स पर जोर दिया जा रहा है. बता दें कि अभी इटली यूरोपीय संघ में भारत का सबसे बड़ा व्यापारिक भागीदार है. दोनों देशों के बीच व्यापार लगभग 1.3 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच गया है, इसे 224.2 करोड़ तक ले जाने का लक्ष्य है.