menu-icon
India Daily

'60 साल का हो गया हूं, लेकिन लड़ना नहीं भूला...', आखिर किस वजह से पैपराजी पर आगबबूला हुए सलमान खान; Video

सलमान ने लिखा- 'अगर मैं अस्पताल में प्रेस को मेरे दर्द का मजा लेते देखूंगा... तो ये बर्दाश्त नहीं होगा. भाई भाई भाई, मातृभूमि पिक्चर की मां की आंख, फोटो जरूरी है या जिंदगी?' उन्होंने साफ चेतावनी देते हुए कहा कि प्राइवेट स्पेस में इस तरह घुसपैठ बिल्कुल स्वीकार नहीं की जाएगी.'

antima
Edited By: Antima Pal
'60 साल का हो गया हूं, लेकिन लड़ना नहीं भूला...', आखिर किस वजह से पैपराजी पर आगबबूला हुए सलमान खान; Video
Courtesy: x

Salman Khan Angry: बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान इन दिनों काफी गुस्से में नजर आए. कल मुंबई के एक अस्पताल में पैपराजी के घेराव के बाद सलमान का गुस्सा फूट पड़ा. वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि अस्पताल से बाहर निकलते समय फोटोग्राफर्स ने उन्हें चारों तरफ से घेर लिया और उनका नाम चिल्लाने लगे. सलमान साफ तौर पर नाराज दिखे. उन्होंने हाथ के इशारे से पैपराजी को रोका और उनके व्यवहार पर सवाल उठाया. 

आखिर किस वजह से पैपराजी पर आगबबूला हुए सलमान खान

अस्पताल जैसे जगह पर प्राइवेसी का सम्मान न करने पर सलमान ने सोशल मीडिया पर भी अपनी नाराजगी जाहिर की. इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए सलमान ने लिखा कि उन्होंने हमेशा प्रेस का साथ दिया है. प्रेस को काम दिलवाने और उनकी रोजी-रोटी का ध्यान रखने की कोशिश की है. लेकिन जब ये लोग उनके दर्द पर तस्वीरें निकालकर पैसे कमाना चाहते हैं तो उन्हें बर्दाश्त नहीं होगा.

सलमान ने आगे लिखा- 'अगर मैं अस्पताल में प्रेस को मेरे दर्द का मजा लेते देखूंगा... तो ये बर्दाश्त नहीं होगा. भाई भाई भाई, मातृभूमि पिक्चर की मां की आंख, फोटो जरूरी है या जिंदगी?' उन्होंने साफ चेतावनी देते हुए कहा कि प्राइवेट स्पेस में इस तरह घुसपैठ बिल्कुल स्वीकार नहीं की जाएगी.

सलमान ने लिखा- 'ऐसे में सौ जला दूंगा. भाई के एक भाई के दुख पर अगली बार मेरे साथ ट्राई कर लेना... बस ट्राई कर लेना.' 60 साल की उम्र का जिक्र करते हुए सलमान ने कहा कि उम्र भले ही बढ़ गई हो, लेकिन लड़ना उन्होंने नहीं भूला है. ये घटना ऐसे समय हुई है जब सलमान अस्पताल में थे. पैपराजी की लगातार फॉलोइंग और तस्वीरें खींचने की कोशिश ने उन्हें नाराज कर दिया. 

सलमान ने साफ कहा कि दुख के समय में भी कुछ हद तक शालीनता बनाए रखनी चाहिए. फिलहाल ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. कुछ लोग सलमान के गुस्से को सही ठहरा रहे हैं तो कुछ इसे ज्यादा बता रहे हैं.