menu-icon
India Daily

चारा डालने आई लड़की को सूअरों ने पटक-पटककर मार डाला, ब्यॉयफ्रेंड ने लिखा इमोशनल पोस्ट

सुअरों ने शरीर की खून का प्रवाह करने वाली एक प्रमुख नस को फाड़ दिया और उसे काट लिया जिससे मिलेना का खून तेजी से बहने लगा. अत्यधिक मात्रा में खून बह जाने से मिलेना की मौत हो गई.

Sagar
Edited By: Sagar Bhardwaj
चारा डालने आई लड़की को सूअरों ने पटक-पटककर मार डाला, ब्यॉयफ्रेंड ने लिखा इमोशनल पोस्ट

Russia News: रूस में एक 17 साल की एक लड़की की उसके पालतू सूअरों ने हत्या कर दी. लड़की का पूरा परिवार बाहर गया हुआ था और सूअरों को चारा डालने के लिए उसे घर पर छोड़ गया था. माता-पिता के शहर से बाहर जाने के दौरान जैसे ही मिलेना शेवेल्योव अपने सूअरों को चारा डालने के लिए जंगल गई तभी कथित तौर पर एक मादा सुअर भड़क गई और उसने मिलेना को पटक दिया. मादा सुअर के हमले से मिलेना बेहोश हो गईं. यह घटना रूस के क्रास्नायार्स्क इलाके में घटी. मादा सुअर के हमले के बाद वहां मौजूद अन्य सुअरों ने भी मिलेना पर हमला कर दिया.

बैड न्यूज की खबरों के मुताबिक, अन्य सभी सुअरों ने मिलेना पर हमला किया. सुअरों ने शरीर की खून का प्रवाह करने वाली एक प्रमुख नस को फाड़ दिया और उसे काट लिया जिससे मिलेना का खून तेजी से बहने लगा. अत्यधिक मात्रा में खून बह जाने से मिलेना की मौत हो गई.

सिर पर काटा
मिलेना के सिर पर सुअरों के काटने के कई सारे निशान थे. शहर से बाहर गए माता-पिता ने जब मिलेना को फोन किया तो उनका फोन नहीं लग रहा था. चिंतित माता-पिता ने अपने एक दोस्त को फोन कर मिलेना का हालचाल लेने को कहा. जब वह दोस्त मिलेना को खोजने के लिए पहुंचा तो उसे उसका शव मिला. मिलेना के माता-पिता ने बताया कि वह सुअर हमेशा से गुस्से में रहता था और अकसर हमला कर देता था. इस मामले में लापरवाही का केस दर्ज किया गया है.

'तुम हमेशा मेरे दिल में रहोगी'
मिलेना की मौत पर उसके प्रेमी व्लादिमीर बेडनी (18) ने लिखा, 'तुम हमेशा मेरे दिल में रहोगी. मुझे हर चीज के लिए माफ कर दो. मेरी सबसे प्यारी लड़की.'