नई दिल्ली: पाकिस्तान के पेशावर में एक दर्दनाक हादसा हुआ है. यहां दिर कालोनी में स्थित एक प्राइवेट स्कूल की छत गिर गई, जिससे करीब 21 लोगों की मौत हो गई, जिसमें करीब 20 बच्चे थे. वहीं, एक महिला शिक्षक शामिल है. इस घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया. हादसे का पता चलते ही बचाव दल मौके पर पहुंचा। इसके बाद राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया.
रिपोर्ट के अनुसार, लेडी रीडिंग अस्पताल के प्रवक्ता मोहम्मद आसिम ने 21 लोगों की मौत की पुष्टि की. हादसे के बाद अस्पताल में इमरजेंसी घोषित कर दी गई, ताकि घायलों को तुरंत इलाज मिल सके. पहले अस्पताल ने बताया था कि इस हादसे में 17 छात्रों की मौत हुई है. इन सभी बच्चों की उम्र 13 साल के कम है. इसके अलावा, 17 घायल छात्रों को अस्पताल में भर्ती कराया गया था. शुरुआती जानकारी के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 21 हो गई.
Tragedy in Peshawar: 16 students and one teacher were killed after the roof of a private school collapsed in Dir Colony. A rescue operation is underway, with several still feared to be trapped under the rubble. #Peshawar #SchoolCollapse #Pakistan #BreakingNews https://t.co/ShXQs0ks9g
— Sajjad Tarakzai (@SajjadTarakzai) October 15, 2026Also Read
पाकिस्तान में इमारतों और स्कूलों के ढहने की घटनाएं पहले भी सामने आती रही हैं. रिपोर्टों के अनुसार, निर्माण में सुरक्षा नियमों की अनदेखी और खराब क्वालिटी वाले मैटेरियल का इस्तेमाल इस तरह की घटनाओं को न्यौता देता है. इससे पहले जुलाई महीने में भी एक ऐसा हादसा हुआ है, जिसमें उमरकोट के पास एक सरकारी प्राथमिक स्कूल की बाहर की दीवार गिर गई थी. मलबे में दबने से तीन से 13 साल की उम्र की तीन बच्चियों की मौत हो गई थी.
बता दें कि इसी महीने लाहौर के बागबानपुरा इलाके में एक निजी स्कूल की निर्माणाधीन इमारत की छत गिरने से एक बच्चे की मौत हुई थी, जबकि कम से कम पांच लोग घायल हुए थे.
जून में लाहौर के कहना इलाके में एक निजी ट्यूशन सेंटर की छत गिरने से 14 बच्चों की जान चली गई थी. इससे कुछ समय पहले डेरा गाजी खान के एक निजी स्कूल में कक्षा की छत गिरने से चार बच्चों की मौत हुई थी और 20 लोग घायल हुए थे. जांच में सामने आया था कि उस इमारत में विस्तार का काम चल रहा था, तभी छत ढह गई.