'अगर मुझे कुछ हुआ तो ISI और आर्मी के चीफ होंगे जिम्मेदार...', इमरान खान ने जताया जान का खतरा
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने अपनी जान को खतरा बताया है. साथ ही कहा कि अगर उन्हें कुछ होता है तो इसके लिए सेना प्रमुख असीम मुनीर और खुफिया एजेंसी आईएसआई चीफ जिम्मेदार होंगे.इमरान खान ने जेल में बंद अपनी पत्नी बुशरा बीबी की रहने की स्थिति के बारे में भी चिंता जताई और कहा कि उनके कमरे में चूहे रहते हैं. उन्होंने बुशरा बीबी की स्थिति के बारे में अदालत को बताया और समाधान की उम्मीद जताई.
जेल में बंद पाकिस्तान के पूर्व पीएम और तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी के नेता इमरान खान ने कहा है कि अगर उन्हें कुछ होता है तो इसके लिए सेना प्रमुख असीम मुनीर और खुफिया एजेंसी आईएसआई चीफ जिम्मेदार होंगे. उन्होंने दावा किया है कि उन्हें अदियाला जेल में बेहद ही कठोर परिस्थितियों में रखा जा रहा है. एक मामले में सुनवाई के बाद मीडिया से बात करते हुए इमरान खान ने कहा कि उनका सैन्य प्रतिष्ठान से कोई संपर्क नहीं है. आगे उन्होंने कहा सेना से कोई भी बातचीत देश और कानून के हित में होगी. पीटीआई नेता ने जोर देकर कहा कि जनता सेना से प्यार करती है.
मौजूदा प्रशासन की आलोचना करते हुए इमरान खान ने कहा, 'केवल भेड़ों को लाठी से कंट्रोल किया जाता है, इंसानों को नहीं. उन्होंने जेल में अपनी स्थिति के बारे में चिंता जाहिर की और दावा किया कि उनका सेल ओवर की तरह है. खान ने कहा, जिस कमरे में मुझे रखा गया है वह एक ओवन की तरह है लेकिन मुझे कोई राहत नहीं चाहिए'.
इमरान खान ने जताया जान का खतरा
इमरान खान ने जेल में बंद अपनी पत्नी बुशरा बीबी की रहने की स्थिति के बारे में भी चिंता जताई और कहा कि उनके कमरे में चूहे रहते हैं. उन्होंने बुशरा बीबी की स्थिति के बारे में अदालत को बताया और समाधान की उम्मीद जताई. इमरान खान ने हाल ही में बांग्लादेश के क्रिकेट टीम की बुरी हर को लेकर पीसीबी के अध्यक्ष मोहसिन नक़वी की आलोचना की और कहा कि नकवी ने पाकिस्तान क्रिकेट को बर्बाद कर दिया है.
5 मिलियन डॉलर की प्रॉपर्टी रजिस्टर्ड कराने का आरोप
खान ने इस पर जोर देकर कहा कि क्रिकेट पाकिस्तान में सबसे लोकप्रिय खेल है लेकिन मौजूदा टीम की गिरावट भाई-भतीजावाद और पक्षपात का नतीजा है. उन्होने दावा किया कि नकवी की नियुक्ति के बाद से टीम के प्रदर्शन में भारी गिरावट आई है, जबकि इससे पहले भारत पर जीत मिली थी. उन्होंने नकवी के ऊपर दुबई में अपनी पत्नी के नाम पर 5 मिलियन डॉलर की प्रॉपर्टी रजिस्टर्ड कराने का आरोप लगाया है.