menu-icon
India Daily

अनुच्छेद 370 को हटाए जाने को सुप्रीम कोर्ट ने सही ठहराया, पाकिस्तान को लगी मिर्ची! अलापने लगा ये राग

अनुच्छेद 370 को हटाए जाने को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने राष्ट्रपति के आदेश को संवैधानिक तौर पर वैध बताया है. सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले के बाद एक बार फिर पाकिस्तान की बौखलाहट सामने आई है.

Purushottam Kumar
अनुच्छेद 370 को हटाए जाने को सुप्रीम कोर्ट ने सही ठहराया, पाकिस्तान को लगी मिर्ची! अलापने लगा ये राग

हाइलाइट्स

  • अनुच्छेद 370 को हटाए जाने को सुप्रीम कोर्ट ने वैध बताया.
  • पाकिस्तान ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर जताया ऐतराज

Pakistan On Supreme Court Verdict On Article 370: जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 को हटाए जाने पर सुप्रीम कोर्ट ने अपना फैसला सुना दिया है. सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 खत्म करने का राष्ट्रपति का आदेश संवैधानिक तौर पर वैध है.  कोर्ट ने सुनवाई के दौरान आगे कहा कि जम्मू-कश्मीर में भारत के संविधान लागू होंगे.

जम्मू कश्मीर को लेकर सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले के बाद एक बार फिर पाकिस्तान की बौखलाहट सामने आई है. पाकिस्तान के कार्यवाहक विदेश मंत्री जलील अब्बास जिलानी ने कहा कि पाकिस्तान आईआईओजेके की स्थिति पर भारत के सुप्रीम कोर्ट द्वारा घोषित किए गए फैसले को स्पष्ट रूप से खारिज करता है.

'जम्मू-कश्मीर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त विवाद'

पाकिस्तान के कार्यवाहक विदेश मंत्री जलील अब्बास जिलानी ने अपने बयान में कहा कि जम्मू-कश्मीर एक अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त विवाद है. यह विवाद पिछले सात दशकों से ज्यादा समय से संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के एजेंडे में शामिल है. जिलानी ने आगे कहा कि भारत को कश्मीरी लोगों और पाकिस्तान की इच्छा के विरुद्ध इस विवादित क्षेत्र की स्थिति पर एकतरफा निर्णय लेने का कोई अधिकार नहीं है.

'अंतरराष्ट्रीय दायित्वों से पीछे नहीं हट सकता भारत'

जलील अब्बास जिलानी ने आगे कहा कि पाकिस्तान में भारतीय संविधान के अधीन किसी भी प्रक्रिया का कोई कानूनी महत्व नहीं है. उन्होंने कहा कि भारत घरेलू कानूनों और न्यायिक फैसलों के बहाने अपने अंतरराष्ट्रीय दायित्वों से पीछे नहीं हट सकता. जिलानी ने आगे यह दावा किया है कि जम्मू कश्मीर को पाकिस्तान से अलग करने के लिए भारत द्वारा की गई सभी साजिश फेल हो जाएगी.